भारतीय किसान यूनियन अम्बावता के कार्यकर्ता व पदाधिकारी जीरो पॉइंट पर गिरफ्तार बाद में डीसीपी कार्यालय से छोड़ा गया।

 गौतम बुध नगर मनोज तोमर

गौतम बुध नगर:-भारतीय किसान यूनियन अम्बावता के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी ऋषिपाल अम्बावता के आह्वान पर किसान विरोधी अध्यादेश पर विरोध हेतु भाकियू  के कार्यकर्ताओ व पदाधिकारियों द्वारा दिल्ली के लिए कूच किया गया लेकिन शाशन प्रशाशन ने तानाशाहीपूर्ण तरीके से सेकड़ो कार्यकताओं को गिरफ्तार कर लिया गया,तथा सभी कार्यकर्ताओं को डीसीपी कार्यलय ग्रेटर नोएडा पर घंटो तक बैठाए रखा,किसानों की बढ़ती भीड़ को देखकर डीसीपी ग्रेटर नोएडा को भाकियू अ के किसानों व पदाधिकारियों को छोड़ा गया। रिहाई के बाद में संघटन के कार्यकताओ व पदाधिकारियों ने डीसीपी ग्रेटर नोएडा को ज्ञापन सौपा।  पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने तीन सूत्रीय मांगों को लेकर मांग रखी जिसमे तीन मांगे निम्नलिखित है 1 तीनो किसान विरोधी काले कानूनओ को तुरंत विपिस लिया जाए एवं न्यूनतम समर्थन मूल्य पर पूरी फ़सल खरीद की गारंटी का कानून बनाया जाए। 2 सम्पूर्ण भारत के किसानों को कर्जमुक्त किया जाये। 3 स्वामीनाथन आयोग के अनुसार फसल की लागत मूल्य पर 50 प्रतिशत मुनाफा सी 2 व 50 प्रतिशत फार्मूला के तहत दिया जाए। उपरोक्त तीनो मांगो का ज्ञापन महामहिम राष्ट्रपति को पुलिस उपायुक्त ग्रेटर नोएडा के माध्यम से दिया गया, किसानों की गिफ्तारी पर पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रभारी नीरज भाटी एडवोकेट ने कहा कि ये सरकार का तानाशाही पूर्ण रवैया है जल्द ही चुनावो में किसान इसका जवाब वोट की ताकत से सरकार को देगा।वही मेरठ मंडल अध्यक्ष नरेश चपरगढ़ ने कहा कि वर्तमान सरकार किसान की आवाज को दबाने का कार्य कर रही है ।युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक नागर ने कहा कि यदि सरकार हमारी मांगो को पूरा नही करती तो समस्त प्रदेश का किसान सड़को पर होगा।इस मोको पर दिनेश बैसोया, राजकुमार रूपवास दादरी तहसील अध्यक्ष,  राजपाल भगतजी, नरेंद्र भाटी,संदीप चंदेला, सुखपाल,संजय कसाना, मनोज भगत ,जितेंद्र भाटी,महेश नागर नितिन भाटी दीपक शर्मा आदेश बैसोया महेश नागर राहुल यादव जयनारायण मुकेश शर्मा,सतवीर नागर मेघराज नागर आदि लोग एकत्र रहे।

Post a Comment

0 Comments