दादरी। दादरी निवासी एवं जिला एवं सत्र न्यायालय गौतमबुद्ध नगर के डीजीसी सिविल नीरज शर्मा के असामयिक निधन से क्षेत्र में गहरा शोक व्याप्त हो गया है। उनके निधन का समाचार मिलते ही अधिवक्ताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों में शोक की लहर दौड़ गई। नीरज शर्मा एक कर्मठ, ईमानदार एवं कर्तव्यनिष्ठ व्यक्तित्व के धनी थे, जिन्होंने अपने दायित्वों का सदैव निष्ठा और समर्पण के साथ निर्वहन किया।
वे अपने सौम्य स्वभाव, सरलता एवं सहयोग की भावना के लिए जाने जाते थे। न्यायिक क्षेत्र में उनकी विशेष पहचान थी और उन्होंने अपने कार्यकाल में अनेक महत्वपूर्ण मामलों में अपनी भूमिका निभाते हुए न्याय व्यवस्था को सुदृढ़ करने में योगदान दिया। उनके असामयिक निधन से न केवल अधिवक्ता समाज, बल्कि समूचे क्षेत्र को अपूरणीय क्षति हुई है।
उनके निधन पर अधिवक्ताओं, सामाजिक संगठनों एवं विभिन्न वर्गों के लोगों ने गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। सभी ने ईश्वर से प्रार्थना की कि पुण्य आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें तथा शोक संतप्त परिवार को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
0 टिप्पणियाँ