गौतमबुद्धनगर, 23 फरवरी 2026। माननीय उच्च न्यायालय, इलाहाबाद के निर्देशों के अनुपालन में जनपद न्यायालय गौतमबुद्धनगर में एनआई एक्ट 1881 की धारा-138 से संबंधित वादों के त्वरित निस्तारण के लिए स्थापित विशेष न्यायालय में संविदा आधार पर नियुक्तियों की प्रक्रिया प्रारंभ की गई है। यह जानकारी माननीय जनपद न्यायाधीश अतुल श्रीवास्तव द्वारा दी गई।
प्राप्त विवरण के अनुसार विविधवाद लिपिक के 01 पद, अर्दली के 01 पद तथा चपरासी के 01 पद पर नियुक्ति की जाएगी। ये नियुक्तियां जनपद न्यायालय से सेवानिवृत्त कर्मचारियों में से संविदा के आधार पर की जाएंगी। इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी निर्धारित प्रारूप में अपना आवेदन 07 मार्च 2026 तक प्रशासनिक कार्यालय, जनपद न्यायालय गौतमबुद्धनगर में जमा कर सकते हैं।
आवेदन के साथ प्रारूप-1 एवं घोषणा पत्र प्रारूप-2 संलग्न करना अनिवार्य है। ऐसे अभ्यर्थियों को वरीयता दी जाएगी जो विगत दो वर्षों में सेवानिवृत्त हुए हों तथा जिनकी पिछले पांच वर्षों की सत्यनिष्ठा प्रमाणित हो और कार्य के प्रति लगन सिद्ध हो। आवेदन प्रपत्र प्रशासनिक कार्यालय से प्राप्त किया जा सकता है।
0 टिप्पणियाँ