-->

विद्युत विभाग की कथित लापरवाही से संविदा कर्मचारी की करंट लगने से मौत, दादरी कॉलोनी में शोक और आक्रोश

मनोज तोमर ब्यूरो चीफ राष्ट्रीय दैनिक फ्यूचर लाइन टाईम्स गौजमबुद्ध नगर।
दादरी। आवाशीय कॉलोनी दादरी में सोमवार प्रातः एक हृदयविदारक घटना में धूम मानिकपुर विद्युत विभाग के 28 वर्षीय संविदा कर्मचारी रवि का कार्य के दौरान करंट लगने से आकस्मिक निधन हो गया। घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। बताया जाता है कि रवि विद्युत लाइन दुरुस्ती के कार्य में जुटे थे, तभी अचानक करंट प्रवाहित हो गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि शटडाउन होने के बाद भी 11 हजार वोल्ट की लाइन में बिजली कैसे आ गई, यह गंभीर जांच का विषय है।
रवि कॉलोनी की विद्युत व्यवस्था को सुचारु रखने के लिए दिन-रात समर्पित रहते थे। उनके असामयिक निधन से दो बेटियों और एक छोटे बेटे सहित परिवार गहरे संकट में आ गया है। परिवार की आर्थिक स्थिति सामान्य बताई जा रही है, जिससे भविष्य की चिंता और बढ़ गई है।
दादरी निवासी बलराज नागर ने तथा ओमवीर आर्य (एडवोकेट)  ने आर्थिक सहायता प्रदान की है। अन्य कॉलोनी निवासी और दादरी निवासी भी सहयोग के लिए आगे आ रहे हैं। निवासियों ने अपील की है कि अधिक से अधिक लोग आर्थिक सहयोग देकर शोक संतप्त परिवार की मदद करें।
स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है कि पूर्व में भी नंगे तार 11 हजार वोल्ट की लाइन श्रीबालाजी एन्क्लेव में विद्युत विभाग की लापरवाही से बंदरों की मौत हो चुकी है और कई बार शिकायतों के बावजूद सुधारात्मक कदम नहीं उठाए गए। घटना के बाद कॉलोनीवासियों में विद्युत विभाग के प्रति आक्रोश है, हर बार बजट का ना होने का हवाला देकर टाल दिया जाता है और कहा कि वे निष्पक्ष जांच व दोषियों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे तथा परिवार को इस अपार दुःख को सहने की शक्ति 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ