-->

छपरौला गांव में विराट हिन्दू सम्मेलन का भव्य आयोजन, तैयारियां जोरों पर

मनोज तोमर ब्यूरो चीफ राष्ट्रीय दैनिक फ्यूचर लाइन टाइम्स गौतम बुद्ध नगर। दादरी। गौतमबुद्ध नगर केएनटीपीसी खंड के छपरौला मंडल मे  01 फरवरी 2026 रविवार को प्रात:10.00 बजे से अमनदीप इंटरनेशनल स्कूल छपरौला मे विराट हिन्दू सम्मेलन का भव्य आयोजन होने जा रहा है। इस ऐतिहासिक आयोजन को लेकर क्षेत्र में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। कार्यक्रम की तैयारियां पूरे जोश और संगठनात्मक मजबूती के साथ की जा रही हैं। आयोजन समिति की टीम द्वारा गांव-गांव संपर्क अभियान चलाकर लोगों को सम्मेलन से जोड़ने का कार्य किया जा रहा है।इस क्रम में अभिषेक शर्मा (गौतमबुद्ध नगर) दादरी विधायक माननीय तेजपाल नागर को भी समिति टीम ने विराट हिंदू सम्मेलन के कार्यक्रम के लिए निमंत्रण दिया, दर्जनों गांवों में जनसंपर्क किया। समिती ने मुख्य रूप से बिश्नोली, छपरौला, सहारा सिटी, समतल कॉलोनी, गिरधरपुर, हाथीपुर खेड़ा एवं खेड़ा धर्मपुरा गांवों में व्यापक प्रचार-प्रसार किया गया।
सम्मेलन के प्रचार हेतु आकर्षक पम्पलेट (प्रचार पत्रक) वितरित किए जा रहे हैं, कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य तथा हिन्दू समाज को संगठित करने का संदेश प्रमुख रूप से अंकित है। पम्पलेट के माध्यम से सनातन संस्कृति, सामाजिक एकता और राष्ट्रहित के विचारों को जन-जन तक पहुंचाया जा रहा है।
इस अवसर पर मा. कपिल,मा. विजय , मोहित , अंकित , डा. दिनेश बघेल , सुमित, राहुल , महावीर  सहित अनेक गणमान्य कार्यकर्ता एवं सामाजिक प्रतिनिधि उपस्थित रहे। सभी ने घर-घर जाकर लोगों से सम्मेलन में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की।
आयोजन समिति के अनुसार यह विराट हिन्दू सम्मेलन सामाजिक समरसता, सांस्कृतिक चेतना और हिन्दू समाज की एकजुटता को नई दिशा प्रदान करेगा। क्षेत्रवासियों में सम्मेलन को लेकर खासा उत्साह है और कार्यक्रम के ऐतिहासिक बनने की पूरी उम्मीद जताई जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ