जिला सपा कार्यालय पर नवनियुक्त जिलाध्यक्ष एवं लोकसभा प्रभारी का हुआ स्वागत


मनोज तोमर ब्यूरो चीफ दैनिक फ्यूचर लाइन टाईम्स गौतम बुद्ध नगर
ग्रेटर नोएडा:- रविवार को समाजवादी पार्टी के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष सुधीर भाटी ने सूरजपुर स्थित पार्टी जिला मुख्यालय पर पहुँचकर पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर पार्टी नवनियुक्त जिलाध्यक्ष एवं लोकसभा प्रभारी बीर सिंह यादव कार्यकर्ताओं द्वारा फूल माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर नवनियुक्त जिलाध्यक्ष सुधीर भाटी ने कहा कि समाजवादी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने जिलाध्यक्ष पद की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंप कर उन पर जो विश्वास जताया है उस पर खरा उतरने के लिए वह पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ कार्य करेंगे तथा पार्टी को मजबूत करने के लिए पुरजोर मेहनत करेंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी को बूथ स्तर पर मजबूत करने के लिए मेहनती एवं ईमानदार कार्यकर्ताओं को संगठन में प्राथमिकता दी जाएगी।  सभी वरिष्ठ नेताओं की सहमति से जिला संगठन का गठन किया जाएगा। इस अवसर पर  लोकसभा प्रभारी बीर सिंह यादव ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा सरकार की नीतियों के कारण आज देश में महंगाई और बेरोजगारी चरम सीमा पर है। मौके पर मुख्य रूप राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी, पूर्व जिलाध्यक्ष इन्दर प्रधान, विधान परिषद सदस्य महेश आर्य, गजराज नागर, नरेंद्र नागर, सुनील भाटी, डॉक्टर महेंद्र नागर, औरंगजेब अली, कृष्णा चौहान, सूबे यादव, सुरेन्द्र गौतम, देवेंद्र आवाना, सुधीर तोमर, सुनीता यादव, श्याम सिंह भाटी, जगवीर नंबरदार, मेंहदी हसन, अकबर खान,  फिरदोस शहनाज, मुन्ना आलम, भीष्म यादव, राम शरण नागर, उपदेश नागर, इन्दरपाल छौकर, शौकत अली, नवीन भाटी, राहुल आवाना, नीरज भाटी एडवोकेट, कुंवर नादिर अली, विजेन्द्र नागर, अजय चौधरी, दयाराम शास्त्री, अक्षय चौधरी, मेहराजुद्दीन उस्मानी, मुकेश सिसोदिया, मिंटी खारी, दीपक नागर, हैप्पी पंडित, लखन यादव, कमल भाटी, विकास जतन, अनीस अहमद, कुलदीप भाटी, अवनीश भाटी, विकास भनौता, इस्लामुद्दीन मालिक, सत्यप्रकाश नागर, मनोज शर्मा, आजाद सिद्दीकी, विष्णु सिंह, रोशनी  सिंह, हुकम सिंह, राव संजय भाटी, लोकेश भाटी, सतेन्द्र नागर, हरवीर प्रधान, लोकेश जनमेदा, रामवीर सोलंकी, नवाव कुरैशी, संदीप पाटिल, विनीत यादव, सीपी सोलंकी, विजय गुर्जर, विनय शर्मा, बालेश्वर बाल्मीकि, गजेन्द्र यादव, लखन जाटव, दालमीर खान मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments