-->

बंबावड़ में सनातन धर्म रक्षार्थ चतुर्वेद पारायण महायज्ञ में गूंज रहे वेदमंत्र

मनोज तोमर ब्यूरो चीफ राष्ट्रीय दैनिक फ्यूचर लाईन टाइम्स गौतमबुद्ध नगर।

दादरी। गौतमबुद्ध नगर के बंबावड़ गांव में सनातन धर्म के संरक्षण एवं वैदिक संस्कृति के प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से आयोजित 26 दिवसीय चतुर्वेद पारायण महायज्ञ श्रद्धा और आध्यात्मिक वातावरण के बीच जारी है। महायज्ञ का शुभारंभ 29 जुलाई को हुआ था, जिसकी पूर्णाहुति 23 अगस्त को होगी।

कार्यक्रम की जानकारी देते हुए ओमवीर आर्य एडवोकेट कार्यक्रम मिडिया प्रभारी ने बताया कि महायज्ञ में प्रतिदिन वैदिक मंत्रोच्चार और यज्ञ के माध्यम से क्षेत्र में धार्मिक एवं सामाजिक चेतना का संदेश दिया जा रहा है। आज के दूसरे सत्र के यज्ञमान कूड़ीखेड़ा निवासी प्रदीप आर्य एवं सीमा आर्या रहे।

महायज्ञ के ब्रह्मा अजमेर से पधारे स्वामी सत्यव्रत के मार्गदर्शन में धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराया जा रहा है। वहीं गुरुकुल मंझावली एवं लखनऊ से आए वेदपाठी स्वरबद्ध एवं सुंदर ढंग से वेदपाठ कर वातावरण को आध्यात्मिक बना रहे हैं। कार्यक्रम आयोजक महेंद्र आर्य, प्रदीप आर्य, सतबीर आर्य और दिवाकर आर्य उपस्थित रहै।

महायज्ञ में क्षेत्र के विभिन्न गांवों से गणमान्य नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता एवं श्रद्धालु लगातार पहुंच रहे हैं। आयोजकों ने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर वैदिक संस्कृति और सनातन परंपराओं से जुड़ने का आह्वान किया। आयोजन स्थल पर प्रतिदिन श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ