मनोज तोमर ब् ब्यूरो के राष्ट्रीय दैनिक फ्यूचर लाइन टाइम्स गौतम बुद्ध नगर। दादरी। वरिष्ठ समाजसेवी एवं राजस्थान के पूर्व विधायक प्रत्याशी धीरज नागर के होनहार पुत्र राजेंद्र नागर उर्फ मिन्टू नागर का 11 अगस्त 2026 को मात्र 36 वर्ष की अल्पायु में आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। 21 अगस्त को आयोजित शोकसभा में कचैड़ा गांव के ग्रामीणों, समाज के गणमान्य लोगों, राजनेताओं, किसानों और विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने पहुंचकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की।
शोकसभा का माहौल उस समय बेहद भावुक हो गया, जब दिवंगत राजेंद्र नागर की पत्नी सुशीला नागर, पुत्र हर्ष और दोनों बेटियों की आंखों से बहते आंसुओं ने उपस्थित लोगों को भी भावुक कर दिया। ग्रामीणों की आंखों में भी अपार पीड़ा साफ दिखाई दी।
शोकसभा में पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री सुबोधकांत सहाय, मलूक नागर, देशपाल चौहान, योगेंद्र शास्त्री, राजेंद्र चौहान, दिनेश गुर्जर सहित अनेक गणमान्य लोगों ने राजेंद्र नागर उर्फ मिन्टू नागर के आकस्मिक निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिवार को यह अपार दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की। शोकसभा में कृषि वैज्ञानिक राजेंद्र चौहान, गुर्जर महासभा के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश गुर्जर, वेद नागर, पूर्व मंत्री करतार सिंह नागर, नरेंद्र नागर, अतर सिंह भड़ाना, भारतीय किसान यूनियन अनाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष सचिन शर्मा,मा. मौजीराम नागर सहित अनेक प्रमुख लोग मौजूद रहे।
इस दौरान ओमवीर आर्य एडवोकेट, संपादक राष्ट्रीय दैनिक फ्यूचर लाईन टाइम्स, देवेंद्र शर्मा, प्रदीप वैद्य, नरेंद्र प्रधान, भारतीय कबड्डी टीम के कप्तान राहुल सिंह, उत्तर प्रदेश महिला कबड्डी टीम की कप्तान सोनिका नागर, ब्लॉक प्रमुख हस्तिनापुर देवेंद्र सिंह, नितिन सिंह मेरठ, शंभू सिंह पटेल मुंबई, सूरज नागर, वरिष्ठ पत्रकार आकाश नागर, तरुण नागर एडवोकेट, लीला भड़ाना, अंतराम तंवर, कुलदीप गुर्जर गुरुग्राम सहित समाज के अनेक सम्मानित लोग पहुंचे।
राष्ट्रीय लोकदल के राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक जोगेंद्र अवाना, केंद्रीय मंत्री सोमपाल शास्त्री समेत किसान, सामाजिक कार्यकर्ता और विभिन्न राजनीतिक एवं सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों का भी श्रद्धांजलि देने के लिए तांता लगा रहा।
सभी ने दिवंगत राजेंद्र नागर के निधन को परिवार और समाज के लिए अपूरणीय क्षति बताते हुए शोक संतप्त परिवार को इस कठिन समय में धैर्य प्रदान करने की प्रार्थना की।
0 टिप्पणियाँ