-->

साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति को 1.29 लाख रूपये वापस कराए

जितेंद्र सिंह संवाददाता राष्ट्रीय हिंदी दैनिक फ्यूचर लाईन टाइम्स गाजियाबाद।
गाजियाबाद। गाजियाबाद साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नंदग्राम थाना साइबर सेल की टीम ने साइबर फ्रॉड में ठगी गई 129300 की धनराशि पीड़ित को वापस करा दी पुलिस के अनुसार राजनगर एक्सटेंशन स्थित ऑफीसर सिटी-1 निवासी दिनेश कुमार पुत्र सतवीर सिंह के साथ साइबर फ्रॉड के जरिए  कुल 150800 की ठगी की गई थी इस संबंध में पीड़ित की शिकायत 27 मई 2026 को NCRP पोर्टल के माध्यम साइबर सेल नंदग्राम को प्राप्त हुई थी शिकायत पर साइबर सेल की टीम ने तत्काल आवश्यक कार्रवाई करते हुए ऑनलाइन ठगी की धनराशि को होल्ड कराया इसके बाद लगातार प्रयास और बैंक से पत्राचार के माध्यम से 5 सितंबर 2026 को 129300  रूपये की धनराशि पीड़ित के खाते में वापस करा दी गई धनराशि वापस मिलने पर पीड़ित ने नंदग्राम थाना पहुंचकर साइबर सेल की पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया पुलिस के मुताबिक साइबर अपराधियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई लगातार जारी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ