गाजियाबाद भाकियू कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त जिला गौतमबुद्धनगर अध्यक्ष अशोक भाटी को किया सम्मानित

राजेंद्र चौधरी संवाददाता दैनिक फ्यूचर लाइन टाईम्स गाजियाबाद।
गाजियाबाद। दिनांक 26 अप्रैल 2023 को भाकियू कार्यकर्ताओं गाजियाबाद के द्वारा भाकियू वरिष्ठ नेता अशोक भाटी जिला अध्यक्ष भाकियू गौतमबुद्धनगर नोएडा की जिम्मेवारी मिलने पर बारात घर रेल विहार इंदिरापुरम गाजियाबाद में स्वागत कार्यक्रम का आयोजन हुआ। सभी कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को पुष्पमाला, पुष्पगुच्छ एवं पटका पहनाकर स्वागत किया गया, कार्यक्रम में संगठन विस्तार भी किया गया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश अध्यक्ष पंडित राजपाल शर्मा, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी सुभाष चौधरी, महानगर अध्यक्ष परविंदर अवाना, एनसीआर अध्यक्ष उत्तर प्रदेश प्रवीण मलिक उपाध्यक्ष, सुनील बालियान, विनोद प्रधान, रविंद्र भगत जी, सुखबीर प्रधान, रिकी प्रधान, सुभाष नेताजी, रूपचंद मुनीमजी, बाबा रमेश, सुमित तंवर, दिनेश नागर पुत्र खजान सिंह नागर ग्राम कनावनी को जिला सचिव भारतीय किसान यूनियन गाजियाबाद नियुक्तियां की गई और दर्जनों युवाओं को संगठन की सदस्यता दिलाई। मौके पर ग्राम प्रधान देशराज कसाना, चौधरी खजान सिंह नागर, रामपत नागर, तेजपाल सिंह बाबूजी, रविंद्र प्रधान, दीपक नागर आदि सैकड़ों लोग उपस्थित रहें।

Post a Comment

0 Comments