वसुंधरा में प्राचीन संकटमोचन श्री हनुमान मंदिर समिति की रामलीला का भव्य शुभारंभ

ताहिर अली संवाददाता राष्ट्रीय दैनिक फ्यूचर लाईन टाइम्स गाजियाबाद।
दीप प्रज्वलन के साथ हुआ उद्घाटन, आधुनिक तकनीक के साथ सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम।
गाजियाबाद। वसुंधरा में प्राचीन संकटमोचन श्री हनुमान मंदिर समिति द्वारा आयोजित भव्य रामलीला महोत्सव का गुरुवार को इंदिरापुरम थाने के पीछे, सेक्टर-7 स्थित रामलीला मैदान में विधिवत दीप प्रज्वलन के साथ शुभारंभ हुआ। रामलीला का आयोजन 8 अक्टूबर से 21 अक्टूबर 2026 तक किया जा रहा है। रामलीला का शुभारंभ मुख्य अतिथि डीसीपी ट्रांस हिंडन श्री ऋजुल, IPS एवं विशिष्ट अतिथि एसीपी इंदिरापुरम श्री सूर्यबली मौर्य, PPS ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर रामलीला समिति के पदाधिकारी, सदस्य, क्षेत्र के गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
रामलीला समिति के चेयरमैन पं. नरेंद्र भारद्वाज ने बताया कि इस वर्ष रामलीला मंचन को आधुनिक तकनीक से जोड़ा गया है। मंचन को डिजिटल स्वरूप देने के साथ ही यूट्यूब के माध्यम से रामलीला का लाइव प्रसारण भी किया जाएगा, जिससे जो श्रद्धालु किसी कारणवश रामलीला मैदान नहीं पहुंच पाएंगे, वे घर बैठे भगवान श्रीराम की लीलाओं का दर्शन कर सकेंगे।
उन्होंने बताया कि रामलीला के दौरान भगवान श्रीराम के जीवन से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण प्रसंगों का मंचन किया जाएगा। इनमें श्रीराम जन्म, सीता स्वयंवर, श्रीराम बारात, राम-सीता विवाह, वनगमन, पंचवटी, सीता हरण, हनुमान मिलन, लंका दहन, रावण वध तथा भरत मिलाप सहित रामायण के प्रमुख प्रसंग शामिल हैं।
दर्शकों के लिए मेले जैसा माहौल
आयोजन स्थल पर श्रद्धालुओं और दर्शकों के मनोरंजन के लिए अत्याधुनिक झूले लगाए गए हैं। इसके साथ ही खान-पान के विभिन्न स्टॉल भी लगाए गए हैं। बच्चों और परिवारों को ध्यान में रखते हुए मेले में मनोरंजन की विभिन्न व्यवस्थाएं की गई हैं। समिति का प्रयास है कि धार्मिक आयोजन के साथ लोगों को एक सुरक्षित और बेहतर पारिवारिक वातावरण भी उपलब्ध कराया जाए।
सुरक्षा और आपात व्यवस्था पर विशेष जोर
समिति ने रामलीला आयोजन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी विशेष तैयारियां की हैं। आयोजन स्थल पर आग से बचाव के लिए फायर एक्सटिंग्विशर तथा फायर टेंडर की व्यवस्था रहेगी। इसके अलावा किसी भी चिकित्सा आपात स्थिति से निपटने के लिए 24 घंटे अत्याधुनिक एंबुलेंस उपलब्ध रहेगी।
समिति पदाधिकारियों के अनुसार, भीड़ को देखते हुए आवश्यक सुरक्षा एवं आपातकालीन संसाधनों को तैयार रखा गया है, ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति में तत्काल कार्रवाई की जा सके।
समिति की पूरी टीम आयोजन को सफल बनाने में जुटी
रामलीला समिति के मीडिया प्रभारी अमित किशोर ने बताया कि यह आयोजन केवल धार्मिक कार्यक्रम नहीं बल्कि भारतीय संस्कृति, मर्यादा, सत्य, त्याग और सामाजिक सद्भाव का संदेश देने वाला सांस्कृतिक उत्सव है। समिति का प्रयास है कि रामलीला के माध्यम से बच्चों और युवाओं को भगवान श्रीराम के आदर्शों तथा भारतीय संस्कृति से जोड़ा जाए।
आयोजन को सफल बनाने में चेयरमैन पं. नरेंद्र भारद्वाज, उपाध्यक्ष महेश भारद्वाज एवं इंद्रपाल प्रधान , महासचिव मनोज भारद्वाज एवं मनीष भारद्वाज, सचिव संजीत भारद्वाज एवं , मीडिया प्रभारी नितिन यादव एवं अमित किशोर, सह-सचिव सुखविंदर सिंह , प्रमोद कौशिक , शैलेंद्र शर्मा , रोहित जैन , बिरेन्द्र शर्मा, सुरेन्द्र शर्मा  राजमोहन मिश्रा एवं अन्य पदाधिकारियों तथा समिति के सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका है।
समिति के सदस्यों में अमित भारद्वाज, कल्याणी, अमित शर्मा उर्फ बंटी, जयकुमार (मास्टरजी), पियूष भारद्वाज,, अनिल शर्मा (हलवाई), अमित कौशिक, गोलू पंडित, पं. हरिओम दीक्षित, पं. प्रताप तिवारी, पं. शीतल शुक्ला, अनिल गौड़, अंकित भोला,सहित अनेक सदस्य शामिल हैं। समिति ने क्षेत्रवासियों एवं श्रद्धालुओं से परिवार सहित रामलीला मैदान पहुंचकर लीला मंचन देखने और आयोजन को सफल बनाने की अपील की है। समिति के अनुसार, 21 अक्टूबर तक प्रतिदिन रामायण के विभिन्न प्रसंगों का मंचन किया जाएगा और श्रद्धालुओं को धार्मिक एवं सांस्कृतिक वातावरण उपलब्ध कराया जाएगा

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ