श्री गांधी इंटर कॉलेज दुजाना कॉलेज के प्रधानाचार्य ऋषिपाल नागर हुये सेवानिवृत्त।

कर्मवीर आर्य संवाददाता दैनिक फ्यूचर लाइन टाईम्स गौतमबुद्धनगर।
दादरी। श्री गांँधी इण्टर कालिज , दुजाना के प्रधानाचार्य ऋषिपाल नागर सेवानिवृत्त हुए। अपने 32 वर्षों के निष्कलंक सेवाकाल में उन्होने संपूर्ण  कर्त्तव्यनिष्ठा व कर्त्तव्यपरायणता  से शिक्षण कार्य किया। एक साधारण किसान परिवार , में दादी सत्ती की पावन भूमि दुजाना में चौधरी टेकराम सिंह व माता खिलिया देवी की पावन गोद में जनवरी 1961ईस्वी में जन्म लिया। किसान परिवार के पावन परिवेश में आपका लालन-पालन हुआ। धैर्य व संकल्प शक्ति आपको पैतृक विरासत में मिले। शैक्षणिक जागरूकता के चलते आपने श्री गांधी इण्टर कालिज दुजाना से हाईस्कूल परीक्षा उत्तीर्ण की। दादरी स्थित मिहिरभोज इण्टर कालिज से इन्टरमीडिएट व मिहिरभोज डिग्री कालिज से आपने स्नातक व एल आर कालिज से स्नातकोत्तर किया। अध्ययन के  प्रति जागरूकता के चलते आपने कानूनी शिक्षा में भी स्नातकोत्तर किया। ग्राम समाज की शैक्षणिक गतिविधियों के प्रति  सक्रियता का भाव रहता है। इस अवसर पर गजराज नागर वरिष्ठ नेता सपा, मनवीर नेताजी, बिजेन्द्र भाटी, मुकेश नागर एडवोकेट, मा.बालचंद नागर,नवनियुक्त प्रधानाचार्य सुनील नागर एडवोकेट (बाबा), मा.ओमपाल नागर, आजाद सिंह बंसल ने अपने विचार व्यक्त कर प्रधानाचार्य की उपलब्धियो पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर प्रबंधक हरेन्द्र प्रधान,अध्यक्ष अशोक नागर, हंसराज प्रधान, फूलसिंह प्रधान,रविंद्र शर्मा, ईश्वर शर्मा, अनिल शर्मा ,रणवीर नागर सहित समस्त विधालय परिवार व प्रबन्धक समिति उपस्थित रही।

Post a Comment

0 Comments