गाजियाबाद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुनिराज ने शुक्रवार की परेड व पुलिस लाइन का किया निरीक्षण‌।

राजेंद्र चौधरी संवाददाता दैनिक फ्यूचर लाइन टाईम्स गौतम बुद्ध नगर।
गाजियाबाद। गाजियाबाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मुनिराज द्वारा साप्ताहिक शुक्रवार की परेड व पुलिस लाइन का निरीक्षण किया गया एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिए‌। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुनिराज द्वारा रिजर्व पुलिस लाईन परेड ग्राउंड में  साप्ताहिक शुक्रवार परेड की सलामी ली गयी तथा परेड का निरीक्षण किया गया। शुक्रवार परेड के निरीक्षण के पश्चात वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस लाइन,श्वान दल, परिवहन शाखा, कर्मचारीगण बैरक,भोजनालय, क्वाटर गार्ड का भ्रमण कर निरीक्षण कर जायजा लिया एवं अधीनस्थो को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। इस दौरान सहायक पुलिस अधीक्षक/सीओ लाइंस, प्रतिसार निरीक्षक,संबंधित शाखा प्रभारी व अन्य मौजूद रहे‌।

Post a Comment

0 Comments