प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ करने पर कांग्रेस को इतिहास नहीं करेगा माफ-नंदकिशोर गुर्जर

राजेंद्र चौधरी संवाददाता फ्यूचर लाइन टाईम्स गाजियाबाद।
गाजियाबाद। लोनी में भाजपा विधायक नंदकिशोर गुर्जर के नेतृत्व में हजारों लोगों ने फूंका कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी, पंजाब मुख्यमंत्री चन्नी का पुतला, निकाली शवयात्रा, कहा बर्खास्त की जाए पंजाब की सरकार, कहा देशविरोधी ताक़तों के साथ मिलकर कांग्रेस रच रही देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ ख़तरनाक साजिश, देश से माफी मांगे कांग्रेस‌।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में भारी चूक के बाद भाजपा समेत पूरे देश की जनता आक्रोशित है। गुरुवार को लोनी में भाजपा भाजपा विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने हजारों स्थानीय व भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ कांग्रेस की सोनिया गांधी, पंजाब मुख्यमंत्री चरणजीत चन्नी और राहुल गांधी की शवयात्रा निकाल कर दिल्ली सहरानपुर मार्ग पर पुतला दहन किया गया। इस दौरान विधायक नंदकिशोर गुर्जर और प्रधानमंत्री की सुरक्षा में भारी चूक के बाद आक्रोशित जनता और भाजपा कार्यकर्ताओं ने सोनिया गांधी, राहुल गांधी और पंजाब के मुख्यमंत्री के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे भी लगाएं।
देश लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ करने पर कांग्रेस को इतिहास नहीं करेगा माफ-नंदकिशोर गुर्जर। कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व का पुतला फूंकते और शव यत्रा के बाद भाजपा विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने बताया कि कांग्रेस का इतिहास देशविरोधी ताकतों के साथ गठबंधन का रहा है। कांग्रेस देश में सिमट रहे जनाधार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता से बुरी तरह घबरा गई है इसलिए पंजाब में बुरी तरह हार की बोखलाहट के आहट से कांग्रेस सरकार मानसिक संतुलन खो बैठी है ओर संवेदनशील इलाकों में जहां पूर्व में भी कई घटनाएं घटित हुई , पाकिस्तान के बॉर्डर नजदीक है वावजूद इसके प्रधानमंत्री जी के रूट को साजिशन लीक किया गया और पंजाब के मुख्यमंत्री डीजीपी का इस पूरे रूट से गायब होना बताता है कि कांग्रेस खालिस्तानियों और पाकिस्तानियों से मिलकर देश के मजबूत और लोकप्रिय प्रधानमंत्री के खिलाफ बड़ी साजिश रच रही है। पूर्व में भी देश के प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री, नेताजी सुभाष चंद्र बोस समेत कई जनजनायकों के साथ हुई दुर्घटना में कांग्रेस का हाथ बताया जाता रहा है। ऐसे में इतिहास कांग्रेस को कभी माफ नहीं करेगा। संवैधानिक व संघीय ढांचे को खंडित करने का प्रयास करने वाली कांग्रेस की चन्नी सरकार को तत्काल बर्खास्त कर पंजाब के मुख्यमंत्री को जेल भेजना चाहिए और कांग्रेस को अपने निंदनीय कृत्य के लिए देश से माफी मांगनी चाहिए क्योंकि यह साफ है कि इस घटना के पीछे कांग्रेस की साजिश है, इनके नेता बेशर्मी से इस निंदनीय घटना का जश्न मना रहे है जिन्हें पूरा देश देख रहा है।

Post a Comment

0 Comments