-->

जय प्रकाश राष्ट्रीय मंत्री, नवाब सिंह नागर को पश्चिम क्षेत्र की कमान मिलने पर भव्य स्वागत।

कुलदीप चौहान संवाददाता राष्ट्रीय दैनिक फ्यूचर लाईन टाइम्स नौएडा।जय प्रकाश (जे.पी.) फोटो
नवाब सिंह नागर
नोएडा। भारतीय जनता पार्टी के संगठन में महत्वपूर्ण बदलाव करते हुए शीर्ष नेतृत्व ने गौतमबुद्धनगर से जुड़े दो वरिष्ठ नेताओं को अहम जिम्मेदारियां सौंपी हैं। जय प्रकाश (जे.पी.) को पार्टी का राष्ट्रीय मंत्री नियुक्त किया गया है, जबकि वरिष्ठ नेता नवाब सिंह नागर को उत्तर प्रदेश भाजपा के पश्चिम क्षेत्र का क्षेत्रीय अध्यक्ष बनाया गया है। दोनों नियुक्तियों के बाद गौतमबुद्धनगर समेत पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।

नवनियुक्त पदाधिकारियों के सम्मान में नोएडा में भव्य स्वागत एवं अभिनंदन समारोह आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम 10 सितंबर, बृहस्पतिवार को शाम छह बजे सेक्टर-100 स्थित ‘दा विलाज’ में होगा। समारोह का आयोजन समस्त क्षेत्रवासियों की ओर से किया जा रहा है।

आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ जनप्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों के शामिल होने की उम्मीद है। क्षेत्रवासियों ने दोनों नेताओं की नई जिम्मेदारियों को संगठन के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि बताते हुए उनके अभिनंदन की तैयारियां शुरू कर दी हैं।

समारोह के आयोजकों ने गौतमबुद्धनगर के समस्त क्षेत्रवासियों, भाजपा कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों से कार्यक्रम में पहुंचकर नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत करने की अपील की है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ