बूथ अध्यक्ष होता है पार्टी का मजबूत स्तंभ।पं. ललित शर्मा

फ्यूचर लाइन टाईम्स, पंकज तोमर ब्यूरो चीफ गाजियाबाद।
गाजियाबाद। बूथ अध्यक्ष होता है पार्टी का मजबूत स्तंभ, स्तंभ की मजबूती से तय होता है चुनाव- पं ललित शर्मा उवाध्यक्ष किसान मोर्चा।
रविवार को लोनी के सेक्टर 17 प्रभारी पं ललित शर्मा ने भाजपा बूथ अध्यक्ष, पन्ना प्रमुख और सेक्टर संयोजक के साथ सांगठनिक बैठक में पार्टी द्वारा चलाये जा रहे सदस्यता अभियान को मजबूती से चलाने और बूथ पर जनता के साथ अधिक से अधिक संवाद स्थापित करने पर जोर दिया गया।
बैठक में संगम विहार मंडल के प्रभारी भूपेश जी और संगम विहार मंडल अध्यक्ष कृष्ण बंसल ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ रणनीतिक बैठक की। भाजपा उपाध्यक्ष पं ललित शर्मा ने कहा कि भाजपा का बूथ अध्यक्ष पार्टी का मजबूत स्तंभ होता है जो चुनाव में जीत का स्तर तय होता है और पार्टी की विचारधारा का प्रचार और प्रसार। जरूरत है कि पार्टी की विचारधारा को जन जन तक ले जाकर सदस्यता अभियान को मजबूत  किया जाए और जनता से अधिक से अधिक संवाद स्थापित किया जाए जिससे आने वाले समय में विपक्ष के अफवाहों और षडयंत्रो का जवाब दिया जा सकें। इस मौके पर मंडल महामंत्री कमल प्रकाश सेक्टर संयोजक स्वराज सेन व बूथ अध्यक्ष, पन्ना प्रमुख उपस्थित रहे

Post a Comment

0 Comments