मुरादनगर श्मशान घाट हादसे के मृतको के लिए श्रद्धांजलि के रुप मे मनाए होली और शब ए बारात।

फ्यूचर लाइन टाईम्स, आकाश ठाकुर संवाददाता गाजियाबाद की रिपोर्ट। 
गाजियाबाद : कांग्रेस जिला गाजियाबाद के वरिष्ठ नेता महताब पठान ने आने वाले त्योहारों पर अपने विचार रखते हुए कहा कि
3 जनवरी का वो काला दिन याद आते ही रुह कांप जाती है। कितना खतरनाक मंजर था। अल्लाह त्ताला मृतक परिवारो को सब्रे जमील अत्ता फरमाए ऐसी खतरनाक घटना को ध्यान मे रखते हुए इंसानियत के नाते हमे अपने त्योहार सादगी से बनाने चाहिए साथ ही साथ देश तेजी से बढ़ते हुए कोरोना कोविड 19 का भी ध्यान रखना जरूरी है। शब ए बारात इबादत करने का दिन है इसमे अल्लाह ईश्वर से अपने मुल्क के लिए दुआ मांगे और होली रंगो के साथ साथ भाईचारे का पैगाम देता है। सभी से गुजारिश है सादगीपूर्ण तरीके से भाईचारे को कायम करते हुए मनाए अपने अपने त्योहार। 

Post a Comment

0 Comments