मनोज तोमर ब्यूरो चीफ राष्ट्रीय दैनिक फ्यूचर लाईन टाईम्स गोतमबुद्ध नगर।
ग्रेटर नोएडा। महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण और युवाओं में स्वाभिमान की भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ‘प्रेरणा विमर्शी 2026 उत्कर्ष’ कार्यक्रम का आयोजन 19 एवं 20 सितंबर 2026 को गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय, ग्रेटर नोएडा में किया जाएगा। कार्यक्रम की थीम ‘नारी सम्मान, युवा स्वाभिमान’ रखी गई है।
आयोजन के अंतर्गत शनिवार, 19 सितंबर को दोपहर 3 बजे ‘नारी शक्ति राष्ट्र वंदन यज्ञ’ आयोजित होगा। इसमें बड़ी संख्या में महिलाओं की सहभागिता रहेगी। कार्यक्रम के माध्यम से नारी शक्ति के सम्मान के साथ सामाजिक जागरूकता और राष्ट्रहित की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया जाएगा।
पोस्टर के अनुसार कार्यक्रम में मुख्य वक्ता सीता अन्नदानम् जी, अखिल भारतीय प्रमुख कार्यवाहिका, राष्ट्र सेविका समिति तथा मुख्य अतिथि मेधा रूपम जी (IAS), जिलाधिकारी, गौतम बुद्ध नगर रहेंगी। वहीं प्रेरणा शोध संस्थान न्यास, नोएडा की अध्यक्ष प्रीति दादू जी की भी प्रमुख भूमिका रहेगी।
कार्यक्रम का आयोजन गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय, ग्रेटर नोएडा (उत्तर प्रदेश) में होगा। आयोजकों का उद्देश्य महिलाओं के सम्मान और युवाओं के आत्मविश्वास को सामाजिक विकास से जोड़ते हुए सकारात्मक संदेश जन-जन तक पहुंचाना है।
0 टिप्पणियाँ