मंदिर में 3 जुलाई को हुई थी शादी, बेटी ने 112 पर की थी शिकायत। 7 जुलाई को घर से गायब,
गाजियाबाद, 7 जुलाई 2026,
शादी के नाम पर ठगी का एक सनसनीखेज मामला थाना टीला क्षेत्र से सामने आया है। यहां सात फेरे लेकर घर आई दुल्हन शादी के महज 4 दिन बाद ही घर से लाखों रुपये के जेवर और 50 हजार रुपये नकद लेकर फरार हो गई। पीड़ित परिवार ने बुधवार को थाने में शिकायती पत्र देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है।
मंदिर में हुई थी शादी
पीड़ित विजय कुमार भाटी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी शादी 3 जुलाई 2026, शुक्रवार दोपहर 2 बजे एक मंदिर में हुई थी। शादी के समय दुल्हन के साथ उसकी बेटी भी आई थी।शादी के बाद शुरू हुआ उत्पात
शिकायतकर्ता के अनुसार शादी के एक दिन बाद ही घर में विवाद शुरू हो गया। 4 जुलाई को ही दुल्हन के साथ आई बेटी ने 112 नंबर डायल कर पुलिस को बुलाया। इसके बाद दुल्हन ने भी बार-बार पुलिस को कॉल कर पूरे परिवार को मानसिक रूप से प्रताड़ित किया।
लाखों का सामान लेकर हुई फरार
परिवार का आरोप है कि 7 जुलाई 2026 को दुल्हन के साथ आई 11 वर्षीय बेटी सव्या भी बिना किसी को बताए घर से निकल गई। जाते समय वह घर में रखे लाखों रुपये के सोने-चांदी के गहने और 50 हजार रुपये नकद भी साथ ले गई।
7 जुलाई 2026 को थाना टीला में शिकायती पत्र सौंपा। पुलिस ने तहरीर सारे मामले की जांच कर रही है इस मामले में थाना प्रभारी ने बताया कि "पीड़ित की शिकायत पर जाच की जा रही है जांच पूरी होने के बाद मुकदमा दर्ज कर लिया जायेगा , फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है।
थाना टीला मोड़ पुलिस की कार्यप्रणाली पर प्रश्न चिन्ह लग गया है योगी सरकार की जरा टॉलरेंस नीति को पुलिस लग रही है पालिता और 12 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस ने अब तक कोई मुकदमा दर्ज नहीं किया है
0 टिप्पणियाँ