-->

नगर निगम की घोर लापरवाही से बदहाल हुई नेताजी की प्रतिमा!

ताहिर अली संवाददाता राष्ट्रीय दैनिक फ्यूचर लाईन टाइम्स गाजियाबाद।

गाजियाबाद, 18 मई 2026। हिंडन रिवर मेट्रो स्टेशन के पास स्थापित Subhas Chandra Bose की प्रतिमा की बदहाल स्थिति ने नगर निगम की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। चारों ओर फैली गंदगी, टूटी टाइल्स, उगी झाड़ियां और कूड़े के ढेर नगर निगम की घोर लापरवाही को साफ दर्शा रहे हैं।

Subhashwadi Bharatiya Samajwadi Party के महानगर अध्यक्ष Pawan Saxena ने प्रतिमा स्थल का निरीक्षण कर प्रशासन और नगर निगम पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि जिस महापुरुष ने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया, आज उनकी प्रतिमा उपेक्षा और अव्यवस्था की शिकार है।

उन्होंने आरोप लगाया कि नगर निगम केवल राष्ट्रीय पर्वों और जयंती कार्यक्रमों तक ही सीमित रह गया है, जबकि वर्षभर राष्ट्रनायकों की प्रतिमाओं की सुध लेने वाला कोई नहीं है। प्रतिमा के आसपास फैली गंदगी और अंधेरा प्रशासनिक संवेदनहीनता का प्रतीक बन चुका है।

Pawan Saxena ने मांग की कि नगर निगम तत्काल सफाई अभियान चलाकर प्रतिमा स्थल की मरम्मत कराए, नियमित सफाई कर्मचारियों की तैनाती करे तथा लाइटिंग और सौंदर्यीकरण की व्यवस्था सुनिश्चित करे।

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो सुभाषवादी भारतीय समाजवादी पार्टी सड़क पर उतरकर आंदोलन करेगी। उन्होंने कहा, “नेताजी का अपमान किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यह सिर्फ एक प्रतिमा नहीं, देश की अस्मिता और सम्मान का प्रतीक है।”

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ