-->

श्री चैतन्य टेक्नो स्कूल में मातृ दिवस पर भावनाओं का उमड़ा सागर

धर्मपाल बैसोया राष्ट्रीय दैनिक फ्यूचर लाईन टाइम्स ब्यूरो चीफ मुजफ्फरनगर
मुज़फ्फरनगर, 09 मई 2026। श्री चैतन्य टेक्नो स्कूल में मातृ दिवस बड़े ही हर्षोल्लास, श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, गीत, नृत्य एवं भावपूर्ण संदेशों के माध्यम से अपनी माताओं के प्रति प्रेम, सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त की। पूरे विद्यालय का वातावरण ममता और भावनाओं से सराबोर दिखाई दिया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विद्यालय की प्रधानाचार्य प्रतिभा गंगवार ने कहा कि मां केवल जीवन का आधार ही नहीं, बल्कि बच्चों की पहली गुरु और सच्ची मार्गदर्शक होती है। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि बच्चों को अपनी माता का सदैव सम्मान करना चाहिए और उनके दिए संस्कारों को अपने जीवन में अपनाना चाहिए।
इस अवसर पर एग्जीक्यूटिव एजीएम विक्रम रेड्डी, एजीएम जॉन वामसी कृष्ण, एग्जीक्यूटिव डीन सनम सर, यूपी डीन चंद्रशेखर, जोनल डीन हरि दुर्गा प्रसाद, शाखा डीन मोहित कुमार सहित विद्यालय के समस्त शिक्षकगण उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए विद्यार्थियों के प्रयासों को प्रेरणादायी बताया।
कार्यक्रम के अंत में माताओं के सम्मान में तालियों की गूंज और भावनात्मक प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ