-->

आशियाना ले रेजीडेंसी की नई कार्यकारिणी घोषित, अनिल नागर बने अध्यक्ष

ताहिर अली संवाददाता राष्ट्रीय दैनिक फ्यूचर लाईन टाइम्स गाजियाबाद। गाजियाबाद। गाजियाबाद स्थित Ashiana Le Residency Apartment Owners Association द्वारा जारी आधिकारिक पत्र एवं पम्पलेट के अनुसार वर्ष 2026-27 के लिए नई मैनेजिंग कमेटी का गठन सर्वसम्मति से संपन्न हो गया है। जारी सूचना में बताया गया कि U.P. Apartment Act 2010 के अंतर्गत चुनाव प्रक्रिया दिनांक 03 मई 2026 को पूर्ण कर ली गई तथा सभी नामांकन की जांच एवं परिणाम घोषित किए गए।
पम्पलेट में दी गई जानकारी के अनुसार कुल 7 नामांकन प्राप्त हुए, जिनमें से 1 नामांकन अमान्य पाया गया, जबकि शेष 6 पदाधिकारियों एवं सदस्यों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। नई कार्यकारिणी में दुजाना निवासी अनिल कुमार नागर को अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वहीं विमला कुमारी उपाध्यक्ष, मेहकार सिंह सचिव, प्रवीण कुमार कुशवाहा कोषाध्यक्ष, तथा सीमा खन्ना एवं नीरज कुमार को सदस्य बनाया गया है।
नई कार्यकारिणी की घोषणा के बाद सोसायटी निवासियों एवं क्षेत्रीय लोगों में खुशी का माहौल है। दुजाना परिवार की ओर से अनिल नागर सहित सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं। लोगों ने आशा व्यक्त की कि नई टीम के नेतृत्व में सोसायटी में विकास कार्यों को नई दिशा मिलेगी तथा निवासियों की समस्याओं का बेहतर समाधान किया जाएगा। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ