मथुरा। भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) द्वारा सोमवार को राया कट, यमुना एक्सप्रेस-वे मथुरा में आयोजित विशाल महापंचायत में किसानों का जबरदस्त हुजूम उमड़ा। महापंचायत में भाग लेने के लिए भाकियू के राष्ट्रीय महासचिव चौधरी युद्धवीर सिंह के नेतृत्व में किसान नेताओं का काफिला रवाना हुआ, जिसका गौतम बुद्ध नगर जिलाध्यक्ष अशोक भाटी के नेतृत्व में यूपी गेट, महामाया फ्लाईओवर, जीरो प्वाइंट एवं जेवर टोल पर किसानों ने जोरदार स्वागत किया।
महापंचायत में भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत, राष्ट्रीय महासचिव चौधरी युद्धवीर सिंह एवं राजवीर सिंह जादौन, प्रदेश अध्यक्ष पंडित राजपाल शर्मा, महिला प्रदेश अध्यक्ष बबली त्यागी सहित अनेक राष्ट्रीय, प्रदेश व जिला स्तरीय पदाधिकारी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। पंचायत को संबोधित करते हुए नेताओं ने किसानों से जुड़े ज्वलंत मुद्दों पर केंद्र एवं राज्य सरकार को घेरा।
पंचायत में भारत–अमेरिका मुक्त व्यापार समझौता, बीज विधेयक, स्मार्ट मीटर, बढ़ते बिजली बिल तथा वन विभाग द्वारा किसानों की जमीन पर कथित कब्जे का कड़ा विरोध किया गया। वक्ताओं ने कहा कि इन नीतियों से किसानों की आजीविका पर सीधा असर पड़ रहा है और सरकार को इन्हें तत्काल वापस लेना चाहिए।
महापंचायत के उपरांत किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर एसडीएम महावन कंचन गुप्ता को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन के माध्यम से किसानों ने न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की कानूनी गारंटी, पूर्ण कर्जमाफी तथा किसान हितैषी नीतियों को लागू करने की मांग की।
इस दौरान भाकियू नेताओं ने ऐलान किया कि 12 फरवरी को प्रदेशभर के सभी जिला मुख्यालयों पर भारतीय किसान यूनियन द्वारा प्रदर्शन किया जाएगा तथा प्रधानमंत्री को नामित ज्ञापन सौंपा जाएगा। महापंचायत में उमड़ी भीड़ और किसानों की एकजुटता ने स्पष्ट संदेश दिया कि किसान अपने अधिकारों को लेकर किसी भी कीमत पर पीछे हटने वाले नहीं
0 टिप्पणियाँ