-->

उदय जनहित सेवा संस्था ने धूमधाम से मनाया तीसरा स्थापना दिवस

कर्मवीर आर्य संवाददाता राष्ट्रीय दैनिक फ्यूचर लाइन टाइम्स गौतम बुद्ध नगर।
नौएडा। उदय जनहित सेवा संस्था ने अपना तीसरा स्थापना दिवस बड़े उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया। इस अवसर पर संस्था के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. ओमवीर सिंह बघेल ने कहा कि संस्था निरंतर “स्वस्थ भारत, शिक्षित भारत” के संकल्प को लेकर कार्य कर रही है और समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक सहायता पहुँचाना ही इसका मुख्य उद्देश्य है।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. दिनेश कुमार बघेल ने संस्था की गतिविधियों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि उदय जनहित सेवा संस्था शोषित, वंचित एवं उत्पीड़ित समाज के उत्थान के लिए कार्य कर रही है। उन्होंने गरीब बच्चों की शिक्षा, जरूरतमंदों को ठंड के मौसम में गर्म कपड़ों के वितरण जैसे सेवा कार्यों को संस्था की प्राथमिकता बताया।
इस अवसर पर संस्था द्वारा राष्ट्रीय पसमांदा समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष भाई अहसान खान को उनके प्रभावशाली व्यक्तित्व और समाज सेवा के लिए सम्मान पत्र एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। वहीं युवाओं के प्रेरणास्रोत, ईमानदारी और समाज के प्रति समर्पण भाव रखने वाले होनहार स्पेक्टर अभिनव बर्मा जी को सम्मान पत्र, शॉल एवं गमला भेंट कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में एडवोकेट एम.सी. बघेल,डा. महबीर बघेल, अशोक बघेल, सर्वेश बघेल, सचिव राजेश कुमार बघेल, सत्यम शर्मा, सुजीत चौधरी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने संस्था के कार्यों की सराहना करते हुए अपना योगदान दिया और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ