दादरी। दादरी क्षेत्र मीरभोज ईंटर कालिंज में आयोजित विराट हिन्दू सम्मेलन एवं 11 कुंडीय यज्ञ कार्यक्रम में राष्ट्रवाद, संस्कृति और सामाजिक चेतना का भव्य संगम देखने को मिला। सम्मेलन को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अखिल भारतीय कार्यकारिणी के सदस्य डा. दिनेश जी ने दादरी क्षेत्र के लगभग 300 बलिदानियों को नमन करते हुए उनके त्याग को राष्ट्र निर्माण की अमूल्य धरोहर बताया। उन्होंने कहा कि राष्ट्र की स्वतंत्रता, अखंडता और सांस्कृतिक पहचान के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीरों का स्मरण ही सच्ची राष्ट्रभक्ति है।
डा. दिनेश जी ने अपने ओजस्वी उद्बोधन में कहा कि राष्ट्रवाद केवल विचार नहीं, बल्कि आचरण है, जिसे प्रत्येक नागरिक को अपने जीवन में उतारना होगा। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे संस्कार, सेवा और समर्पण के मार्ग पर चलते हुए भारत को पुनः विश्व गुरु बनाने में अपनी भूमिका निभाएं।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि स्वामी प्रोधानन्द गिरी जी महाराज ने अपने प्रेरणादायी वक्तव्य में कहा कि “जब भारत हिन्दू राष्ट्र होगा, तब भारत निश्चय ही विश्व गुरु बनेगा।” ईश्वर के भारत में बार-बार अवतार लेने के प्रश्न पर उन्होंने भावपूर्ण उदाहरण देते हुए कहा कि “भारत ईश्वर का ड्राइंग रूम है, वे यहाँ आते रहते हैं और हमें इस ड्राइंग रूम को सजाने के लिए भेजा गया है।”
गिरी जी महाराज ने रामसेतु निर्माण के समय गिलहरी के योगदान का उल्लेख करते हुए बताया कि भगवान श्रीराम ने छोटे से सहयोग को भी सम्मान दिया, क्योंकि इतिहास सहयोग करने वालों को सदैव स्मरण रखता है। उन्होंने कहा कि राम मंदिर निर्माण को लेकर जो आशंकाएं फैलाई गई थीं, वे निराधार सिद्ध हुईं और समाज में शांति एवं समरसता बनी रही।
कार्यक्रम अध्यक्ष वेदप्रकाश गुप्ता ने समापन सत्र में सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए डा. दिनेश जी के आगमन को राष्ट्र निर्माण अभियान के लिए प्रेरणास्रोत बताया। उन्होंने आयोजन समिति, यज्ञ आचार्य विक्रम देव शास्त्री एवं ब्रह्माओं द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण से सम्पन्न 11 कुंडीय यज्ञ की सराहना की।
कार्यक्रम के उपरांत भव्य भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं नागरिकों ने सहभागिता की। सम्मेलन ने क्षेत्र में राष्ट्रवादी चेतना और सांस्कृतिक गौरव को नई ऊर्जा प्रदान की। कार्यक्रम मे राजकुमार आर्य, विवेक जी, ओमवीर आर्य ऐडवोकेट, घनश्याम जी,दीपक नागर,रामकुमार वर्मा, हरीश भाटिया,कविता शर्मा,आदित्य शर्मा, मनीष शर्मा, आर पी शर्मा, चन्द्रपाल, जितू भाटी, मनोज जी, अजय भाटी, रमेश बंसल, राजपाल कसाना और तरूण उपस्थिति रहै
0 टिप्पणियाँ