-->

वैदिक विचारधारा से प्रभावित हुए पूर्व सांसद धर्मपाल यादव

राष्ट्रीय दैनिक फ्यूचर लाइन टाईम्स विशेष संवाददाता नई दिल्ली।

नई दिल्ली। आर्य समाज के सिद्धांतों और उसके राष्ट्रहितकारी कार्यों से प्रभावित होकर उत्तर प्रदेश की राजनीति में चार बार विधायक, एक बार सांसद और मंत्री रह चुके वरिष्ठ नेता धर्मपाल यादव (डी.पी. यादव) ने वैदिक विचारधारा के प्रति गहरी रुचि और आकर्षण व्यक्त किया है।

राजधानी दिल्ली में अखिल भारतीय राजार्य सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आज़ाद सिंह के नेतृत्व में एक शिष्टमंडल ने धर्मपाल यादव से भेंट की। इस दौरान संगठन के उद्देश्यों और समाजोत्थान की योजनाओं पर चर्चा हुई। वार्ता के दौरान यादव ने स्वीकार किया कि वे आर्य समाज के विचारों से गहराई से प्रभावित हैं और इन्हीं प्रेरणाओं ने उन्हें आकर्षित किया है।

शिष्टमंडल में चंडीगढ़ से आचार्य अर्जुन देव, आचार्य लक्ष्मण शास्त्री, बागपत (उ.प्र.) के जिलाध्यक्ष यशवीर वैदिक, आचार्य दुष्यंत, आयुर्वेदाचार्य धर्मदेव शास्त्री और दीपक शास्त्री शामिल रहे। प्रतिनिधियों ने संयुक्त रूप से धर्मपाल यादव को आगामी अंतर्राष्ट्रीय आर्य महासम्मेलन, दिल्ली में आमंत्रित किया।

 वैदिक विचारधारा और उसके सिद्धांतों के प्रति धर्मपाल यादव की बढ़ती दिलचस्पी से यह स्पष्ट है कि सामाजिक और राजनीतिक जगत में वैदिक विचारधारा का प्रभाव लगातार बढ़ रहा है। उनके आकर्षण को संगठन ने सकारात्मक संकेत मानते हुए कहा कि यह विचारधारा राष्ट्र और समाज के लिए प्रेरणास्रोत बनी रहेगी।





एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ