दादरी। आजाद समाज पार्टी से भाजपा में बड़ा प्रवेश: सुशील नागर ने सांसद महेश शर्मा, विधायक तेजपाल नागर एवं जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा की उपस्थिति में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
दादरी विधानसभा में आयोजित कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र की राजनीति में एक महत्वपूर्ण बदलाव दर्ज किया गया। देहात मोर्चा के वरिष्ठ नेता और आजाद समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष के रूप में ग्रामीण व जनहित मुद्दों पर क्रांतिकारी संघर्ष करने वाले सुशील नागर (प्रधान) कचैडा ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। सुशील नागर ने ग्रामीण अधिकारों, सामाजिक न्याय, किसानों और युवाओं से जुड़े मुद्दों पर सक्रिय भूमिका निभाई है, जिसके कारण वे क्षेत्र में प्रभावशाली नेतृत्व के रूप में पहचाने जाते रहे हैं।
भाजपा की सदस्यता सुशील नागर को गौतमबुद्ध नगर के सांसद डॉ. महेश शर्मा, दादरी विधायक तेजपाल नागर तथा जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा द्वारा दिलाई गई। इस अवसर पर प्रमुख रूप से मौजूद रहे — एमएलसी श्रीचंद शर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष अमित चौधरी, देवा भाटी, अनिल नागर, अशोक (BDC), संतेन्द्र नागर, अम्बरीष प्रमुख, सुनील सिंह, गुरुदेव भाटी, धर्मेंद्र, मनोज नागर, सतपाल, मनोज मास्टर, हरेंद्र नागर, प्रदीप प्रधान, ब्रह्म सिंह नागर (प्रधान दुजाना), ब्रहम सिंह नागर (कल्दा), तरुण नागर, ईश्वर शर्मा, संजीव नागर, राजकुमार नागर, महास्य किरणपाल नागर, चन्द्रपाल नागर, सुबेदार बीरसिंह नागर, वीरेंद्र प्रधान, मौजीराम नागर, ब्रहमपाल नागर, ओमेन्द्र आर्य, डॉ. जितेंद्र नागर तथा टीकम सिंह नागर सहित नागर क्लब के सैकड़ों सदस्य।
सदस्यता ग्रहण के उपरांत सुशील नागर ने कहा कि वे जनहित के मुद्दों को और प्रभावी रूप से आगे बढ़ाने तथा विकास कार्यों को गति देने के उद्देश्य से भाजपा से जुड़े हैं। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि सुशील नागर का प्रवेश दादरी और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में भाजपा को नई ऊर्जा और जनाधार प्रदान करेगा।
0 टिप्पणियाँ