-->

दिल्ली में इफ़्सेफ का बड़ा प्रदर्शन नवंबर में!

रामानंद तिवारी संवाददाता राष्ट्रीय दैनिक फ्यूचर लाइन टाईम्स दिल्ली।

नई दिल्ली, 23 अगस्त। दिल्ली प्रदेश इफ़्सेफ के अध्यक्ष देवेंद्र देवेंद्र शर्मा ने बताया कि इंडियन पब्लिक सर्विस एम्प्लॉइज फेडरेशन (इफ़्सेफ) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के फैकल्टी क्लब में राष्ट्रीय अध्यक्ष वी.पी. मिश्रा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में दिल्ली, हरियाणा, गुजरात, जम्मू-कश्मीर, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, उत्तराखंड, मध्यप्रदेश और राजस्थान सहित विभिन्न राज्यों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

बैठक में सर्वसम्मति से सात सूत्रीय मांगें पारित की गईं। इनमें प्रमुख हैं –

  • राष्ट्रीय वेतन आयोग का गठन और अनुशंसा लागू होने तक महंगाई भत्ता (डीए) का 50% मूल वेतन में जोड़ा जाए।
  • ठेका, संविदा, दैनिक वेतन और आउटसोर्सिंग प्रथा पर रोक लगाकर सभी कर्मचारियों को नियमित किया जाए।
  • पुरानी पेंशन योजना बहाल की जाए।
  • स्वायत्तशासी संस्थानों में बोनस प्रक्रिया दोबारा लागू की जाए।
  • सरकारी संस्थानों के निजीकरण और निगमितकरण को रोका जाए।
  • आशा, आंगनबाड़ी और राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के कर्मचारियों को नियमित कर सरकारी सेवक घोषित किया जाए।
  • ईपीएफ पेंशनधारियों को अंतिम वेतन का 50% पेंशन दिया जाए।

इफ़्सेफ ने निर्णय लिया कि सितंबर में कर्मचारी जागरण अभियान, अक्टूबर में राज्यों के जिला मुख्यालयों पर सांकेतिक धरना, और नवंबर के दूसरे सप्ताह में दिल्ली के रामलीला मैदान में विशाल प्रदर्शन किया जाएगा।

बैठक को राष्ट्रीय अध्यक्ष वी.पी. मिश्रा, राष्ट्रीय सलाहकार दीपक ढोलकिया, उपाध्यक्ष अनिल शुक्ला, ओ.पी. शर्मा, विष्णु भाई पटेल, महासचिव प्रेमचंद, उप महासचिव अतुल मिश्रा और दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा ने संबोधित किया। वहीं छत्तीसगढ़ प्रदेश इकाई के संयोजक पद पर सूरज प्रसाद देवांगन को नियुक्त किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ