-->

लखनऊ में लोक निर्माण विभाग मिनिस्टीरियल एसोसिएशन का प्रांतीय द्विवार्षिक महाधिवेशन संपन्न

राष्ट्रीय दैनिक फ्यूचर लाइन टाईम्स विशेष संवाददाता लखनऊ।

लखनऊ, 25 अगस्त 2025

उत्तर प्रदेश लोक निर्माण विभाग मिनिस्टीरियल एसोसिएशन का प्रांतीय द्विवार्षिक महाधिवेशन 23 व 24 अगस्त को राजधानी लखनऊ स्थित रवींद्रालय ऑडिटोरियम में सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक जी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम को प्रारंभ किया, विशिष्ट अतिथि के रूप में लोक निर्माण विभाग के प्रमुख अभियंता अशोक कुमार द्विवेदी मौजूद रहे कार्यक्रम में बृजलाल तिवारी पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष,श्री एस ०पी ० सिंह पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष, सुरेंद्रलाल श्रीवास्तव संरक्षक, पुनीत कुमार त्रिपाठी पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष, पद्मनाभ त्रिवेदी प्रांतीय अध्यक्ष,श्री गोपाल सागर प्रांतीय कार्यकारी अध्यक्ष, हेमंत गूजर प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष, पंकज गोयल प्रांतीय उपाध्यक्ष, प्रशांत शर्मा प्रांतीय संगठन मंत्री, संजीव गुप्ता प्रांतीय वित्त मंत्री, अभिषेक श्रीवास्तव प्रांतीय संप्रेक्षक, सुमन कुमारी रावत एवं ममता रानी प्रांतीय संगठन मंत्री (महिला) सुनील कुमार भसीन अध्यक्ष अनुशासन समिति, छोटेलाल पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष बरेली,, अशोक कुमार पाण्डे पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष इलाहाबाद, यशवीर पंवार पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष मेरठ, रणवीर सिंह सैनी पूर्व जनपद अध्यक्ष मुज़फ्फ़रनगर, चाहत राम पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष मेरठ, के ०बी ० सिंह पूर्व जनपद अध्यक्ष गोंडा, गंगाराम क्षेत्रीय अध्यक्ष मेरठ, निमेश गोयल क्षेत्रीय महामंत्री मेरठ, प्रियंका सिन्हा क्षेत्रीय संगठन मंत्री ( महिला) मेरठ सहित वर्तमान एवं पूर्व पदाधिकारी, विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाई।

पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष मेरठ बाबू चाहत राम ने बताया कि महाधिवेशन में शामिल होकर उन्हें गौरव और आत्मीयता का अनुभव हुआ। उन्होंने कहा कि संगठन की सराहनीय परंपरा है कि कार्यरत सदस्य अपने सेवानिवृत्त साथियों का सम्मान करते हैं। महाधिवेशन के दौरान मिला स्नेह, प्यार और सम्मान उनके लिए अविस्मरणीय एवं भावुक क्षण थे।

कार्यक्रम में नव निर्वाचित प्रांतीय एवं क्षेत्रीय पदाधिकारियों को बधाई व शुभकामनाएं दी गईं। पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष मेरठ बाबू चाहत राम ने कहा कि नवनियुक्त पदाधिकारियों का कार्यकाल सफल हो और वे संघ एवं संवर्ग की प्रगति को नई दिशा प्रदान करें।

भव्य आयोजन के लिए आयोजकों की सराहना करते हुए उन्होंने आभार प्रकट किया और संगठन की निरंतर उन्नति की कामना की। महाधिवेशन को विभागीय एकजुटता और भविष्य की नई संभावनाओं की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ