-->

राजधानी दिल्ली की कानून व्यवस्था पर बड़ा सवाल

रामानंद तिवारी संवाददाता राष्ट्रीय दैनिक फ्यूचर लाइन टाईम्स दिल्ली।

नई दिल्ली। राजधानी में कानून व्यवस्था को लेकर गंभीर प्रश्न तब उठ खड़े हुए जब दिल्ली की पहली महिला भाजपा मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के सरकारी आवास पर जनसुनवाई के दौरान जेड प्लस सुरक्षा के बीच राजेश भाई खिमजी नामक युवक ने दुस्साहसपूर्ण हमला कर दिया। इस घटना से दिल्लीवासी स्तब्ध हैं।

अखिल भारतीय राजार्य सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आजाद सिंह ने हमले की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि यह घटना दिल्ली पुलिस की लापरवाही और वर्षों से कानून-व्यवस्था की अनदेखी का परिणाम है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा की "ट्रिपल इंजन सरकार" दिल्लीवासियों को सुरक्षित माहौल देने में असफल रही है।

नशे और अवैध धंधों की राजधानी?

आजाद सिंह ने राजधानी की स्थिति पर चिंता जताते हुए कहा कि शाम ढलते ही दिल्ली नशाखोरी और वेश्यावृत्ति की गिरफ्त में आ जाती है। उनके अनुसार, दिल्ली के कई उच्चवर्गीय क्षेत्रों में अफ्रीकी, रूसी, नेपाली, बांग्लादेशी और अफगानिस्तानी मूल की युवतियों के साथ उत्तर-पूर्व, बंगाल और पहाड़ी क्षेत्रों की छात्राएं भी इन अवैध गतिविधियों में देखी जा सकती हैं। यह सब दिल्ली पुलिस की मौजूदगी में हो रहा है।

जनता का बढ़ता असंतोष

वहीं, लगातार बारिश, जगह-जगह कूड़े के ढेर, जल संकट और बिजली की आंख-मिचौली से परेशान दिल्लीवासी अब खुद को भाजपा सरकार चुनने के लिए जिम्मेदार मानते हुए पश्चाताप कर रहे हैं। राजधानी में हुए इस हमले और बिगड़ती व्यवस्था ने दिल्ली की छवि पर गहरा प्रश्नचिह्न लगा दिया है।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ