-->

वृंदावन कॉरिडोर निर्माण: सनातन संस्कृति का अभूतपूर्व उत्थान – स्वामी चक्रपाणि महाराज ने किया समर्थन

कर्मवीर आर्य संवाददाता राष्ट्रीय दैनिक फ्यूचर लाईन टाईम्स दिल्ली।

वृंदावन, उत्तर प्रदेश। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा प्रस्तावित वृंदावन कॉरिडोर परियोजना को लेकर देशभर के संत समाज और सनातन धर्मावलंबियों में उत्साह की लहर है। इस ऐतिहासिक परियोजना को सनातन संस्कृति के संरक्षण एवं प्रचार की दिशा में एक क्रांतिकारी कदम बताया जा रहा है।

अखिल भारत हिंदू महासभा एवं संत महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी चक्रपाणि महाराज ने इस परियोजना का पूर्ण समर्थन करते हुए कहा,"वृंदावन कॉरिडोर का निर्माण सनातन धर्म के हित में एक अभूतपूर्व कार्य है। यह केवल एक स्थापत्य परियोजना नहीं, बल्कि हमारी आध्यात्मिक विरासत का गौरवशाली पुनरुत्थान है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी का यह प्रयास अत्यंत सराहनीय एवं ऐतिहासिक है। हम सभी संत, सनातन प्रेमी और देशवासी इस कार्य में उनका पूर्ण समर्थन करते हैं।" उन्होंने आगे कहा कि यह कॉरिडोर न केवल तीर्थयात्रियों को सुविधाजनक दर्शन-संवाद उपलब्ध कराएगा, बल्कि वृंदावन की आध्यात्मिक गरिमा को भी वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाएगा। इस परियोजना से धार्मिक पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय अर्थव्यवस्था को बल मिलेगा। स्वामी चक्रपाणि महाराज ने प्रदेश सरकार से अनुरोध किया कि निर्माण कार्य पारंपरिक स्थापत्य शास्त्र और धार्मिक मान्यताओं के अनुरूप हो ताकि वृंदावन की दिव्यता और प्राचीनता अक्षुण्ण बनी रहे। यह पहल सनातन संस्कृति को सशक्त बनाने की दिशा में एक दृढ़ संकल्प का प्रतीक बनकर उभर रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ