महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया स्मरण

ताहिर अली संवाददाता दैनिक फ्यूचर लाइन टाईम्स गाजियाबाद।
गाजियाबाद। दिनांक 30 जनवरी 2024 को समाजवादी पार्टी द्वारा ज्ञानपीठ केन्द्र 1, स्वरूप पार्क जी0 टी0 रोड साहिबाबाद शिविर कार्यालय के प्रांगण में राष्ट्र पिता महात्मा गांधी का “बलिदान दिवस” आयोजित किया गया, कार्यक्रम की अध्यक्षता लोक शिक्षण अभियान ट्रस्ट के संस्थापक/अध्यक्ष, शिक्षाविद राम दुलार यादव ने किया, सभी कार्यक्रम में शामिल साथियों ने गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हे स्मरण किया तथा गांधी जी के विचार सत्य, अहिंसा, भाईचारा, सांप्रदायिक सद्भाव, सादगी और नैतिकता के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में राष्ट्र पिता महात्मा गांधी को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए महानगर अध्यक्ष सपा वीरेन्द्र यादव एडवोकेट ने कहा कि महात्मा गांधी ने हमेशा सांप्रदायिक, सामंती ताकतों को हतोत्साहित किया, सत्य, अहिंसा, सत्याग्रह और त्याग से ताकतवर ब्रिटिश साम्राज्य से भारत देश को मुक्त करा, संसाधनों की लूट को बंद करवा, अंतिम व्यक्ति के जीवन में खुशहाली आये, इस लक्ष्य को देश के नेतृत्व के सामने रखा। कार्यक्रम में राम दुलार यादव, वीरेन्द्र यादव एडवोकेट, इंजी0 धीरेन्द्र यादव, शिव शंकर शर्मा, चिंतामणि यादव, हाजी मोहम्मद सलाम, चंद्रबली मौर्य, सुरेन्द्र यादव, अखिलेश कुमार शुक्ल, अमर बहादुर, रिजवान खान, राजीव गर्ग, प्रेमचंद पटेल, सुरेश कुमार भारद्वाज, शिवम पाण्डेय, शीतल, रेशमा, उपेन्द्र यादव, भक्ति यादव, नवीन कुमार, राजेंद्र यादव, हरिकृष्ण, खुमान उपस्थित रहे।

                                                                                                      

Post a Comment

0 Comments