ग्राम मिल्क लच्छी निवासी परणवी ने दिल्ली के देशबंधु कॉलेज में छात्र संघ के उपाध्यक्ष पद पर बड़ी जीत की हासिल

मनोज तोमर ब्यूरो चीफ दैनिक फ्यूचर लाइन टाईम्स गौतम बुद्ध नगर।
ग्रेटर नोएडा। बिसरख ब्लॉक पूर्व प्रमुख कर्मवीर नागर ने बताया कि जिला गौतमबुद्धनगर के ग्राम मिलक लच्छी निवासी राजू सरपंच की पौत्री और मनोज नागर की पुत्री प्रिय परणवी ने दिल्ली के देशबंधु कॉलेज में छात्र संघ के उपाध्यक्ष पद पर लगभग 550 मतों से बड़ी जीत हासिल करके परचम लहराया है। जो कि गांव एवं जिले के लिए बड़े ही हर्ष का विषय है। गांव वासियों ने प्रिय परणवी द्वारा इतनी बड़ी जीत हासिल कर क्षेत्र और गांव का नाम रोशन करने के लिए बहुत-बहुत हार्दिक बधाईयां दी देशबंधु कॉलेज के छात्र संघ उपाध्यक्ष पद पर विजय पताका फहराने वाली प्रिय परणवी सिंह के बाबा स्वर्गीय जयपाल सिंह पूर्व में सरपंच रह चुके हैं, ताऊ मास्टर सुखबीर सिंह नागर गांव के प्रधान रह चुके हैं, ताई श्रीमती धर्मवती देवी भी गांव की प्रधान रह चुकी है और चाचा डॉक्टर महेंद्र सिंह नागर जनपद गौतम बुध नगर के कांग्रेस के जिला अध्यक्ष रह चुके हैं।

Post a Comment

0 Comments