मनोज तोमर ब्यूरो के राष्ट्रीय दैनिक फ्यूचर लाईन टाइम्स गौतम बुद्ध नगर। नोएडा। नोएडा के गांव कोंडली बांगर सैक्टर 149 निवासी हर्षित भाटी इंडियन एयर फोर्स में फ्लाइंग ब्रांच में फ्लाइंग लेफ्टिनेंट के तौर पर कमीशंड हुए हैं।पहले उन्होंने नेशनल डिफेंस एकेडमी फिर पायलट कोर्स एकेडमी इंडियन एयर फोर्स के कोर्स को सफलता पुर्वक पूरा किया। लगभग 3 वर्ष पूर्व उनका चयन एनडीए के माध्यम से वायु सेना सेवा के लिए हुआ। 12वीं की परीक्षा के दौरान उनका चयन एनडीए के लिए हो गया था ग्रेटर नोएडा वर्ल्ड स्कूल से उन्होंने अपनी स्कूलिंग पुरी की। हर्षित भाटी किसान पारिवारिक पृष्ठभूमि से आते हैं, उनके दादाजी स्वर्गीय किशन सिंह भाटी एक प्रगतिशील किसान रहे हैं ।उनकी सफलता से उनकी दादी विमला भाटी, पिता तरुण भाटी चाचा राहुल, अंकित भाटी , रोहित भाटी ही नहीं समस्त ग्रामीण क्षेत्रवासी भी उत्साही गौरवान्वित हैं। विपरीत परिस्थितियों से झूझते हुए उन्होंने यह सफलता पाई है। उनसे पुर्व उनके परिवार गांव में कोई शीर्ष रक्षा सेवा से नहीं जुड़ा हुआ था। वह अपने गांव के ही नहीं आसपास के गांव के भी प्रथम फाइटर पायलट चयनित हुए हैं। आर्य समाज के शिष्ट मंडल ने विशेष शुभकामनाएं हर्षित भाटी व उनके परिवार को टेलीफोन के माध्यम से प्रेषित की है ।फिलहाल पूरा परिवार हैदराबाद वायु सेना अकादमी में है जहां पासिंग आउट सेरेमनी का 12 जून को आयोजन हुआ था। इस अवसर पर भाषा प्रचारिणी सभा के अध्यक्ष आर्य सागर खारी ने कहा हर्षित भाटी का वायु सेना में फ्लाइंग अफसर के रूप में चयनित होना आज की जनरेशन के लिए बहुत बड़ी प्रेरणा है बहुत से युवा किशोर उनसे प्रेरणा लेंगे।
0 टिप्पणियाँ