-->

दुजाना में शूटिंग बॉल टूर्नामेंट का भव्य आयोजन, नीरज क्लब बना चैंपियन

मनोज तोमर ब्यूरो के राष्ट्रीय दैनिक फ्यूचर लाइन टाइम्स गौतमबुद्ध नगर।
दुजाना। खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने और युवाओं में खेल भावना विकसित करने के उद्देश्य से दिनांक 06 जून 2026 (शनिवार) को दुजाना में भव्य शूटिंग बॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथियों एवं वरिष्ठ खिलाड़ियों द्वारा किया गया, जिसके बाद रोमांचक मुकाबलों का दौर शुरू हुआ।
टूर्नामेंट में दुजाना की कुल 10 टीमों ने भाग लेकर अपने उत्कृष्ट खेल कौशल का प्रदर्शन किया। पूरे दिन चले मुकाबलों में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला नीरज क्लब और वैभव क्लब के बीच खेला गया। दोनों टीमों के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिला, लेकिन अंततः नीरज क्लब ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम कर लिया, जबकि वैभव क्लब उपविजेता रहा।
समापन समारोह में मुख्य अतिथि द्वारा विजेता एवं उपविजेता टीमों को सम्मानित किया गया। विजेता और उपविजेता टीमों के लिए नगद पुरस्कार कपिल प्रधान एवं अरुण नेताजी द्वारा प्रदान किए गए। वहीं, दोनों टीमों को खेल किट ओम प्रधान की ओर से भेंट कर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया गया।
इस अवसर पर लीलू दरोगा, हीरा नागर, कर्मवीर आर्य ऐडवोकेट काका, गौरव, बिंदर, अमित, निक्की, सतबीर बीडीसी, चित्तल, नग्गी, इकबाल, दिनने सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी एवं आयोजन समिति के सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन आयोजन समिति द्वारा किया गया और सभी ने भविष्य में भी ऐसे खेल आयोजनों को बढ़ावा देने का संकल्प लिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ