उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान लखनऊ में आयोजित राज्यस्तरीय नवाचार कार्यशाला में जनपद से कृष्ण कुमार शर्मा व सुखपाल सिंह को सम्मानित किया।


मनोज तोमर दैनिक फ्यूचर लाइन टाईम्स ब्यूरो चीफ गौतम बुध नगर 
गौतम बुध नगर।उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान लखनऊ में आयोजित राज्यस्तरीय नवाचार कार्यशाला में जनपद से कृष्ण कुमार शर्मा व सुखपाल सिंह को सम्मानित किया।लखनऊ में आयोजित राज्य स्तरीय शैक्षिक नवाचार कार्यशाला में मुख्य अतिथि उप शिक्षा निदेशक लखनऊ अजय कुमार सिंह, सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता, प्रवक्ता राज्य शिक्षा संस्थान हरिराम पांडे रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश प्रभारी मनोज कुमार ने की तथा संचालन गरिमा सिंह ने किया। 3 माह पूर्व राज्य स्तरीय कार्यशाला हेतु शिक्षकों से ऑनलाइन नवाचार मांगे गए थे। जिसमें चयन समिति द्वारा प्रदेश से 75 नवचारी शिक्षकों का चयन किया गया। उच्च प्राथमिक विद्यालय भटटा व   उच्च प्राथमिक विद्यालय पीपलका, दनकौर के शिक्षक कृष्ण कुमार शर्मा व सुखपाल सिंह   ने प्रेजेंटेशन द्वारा विद्यालय में किए जा रहे नवाचारी प्रयासों का प्रस्तुतीकरण किया। कार्यक्रम में कृष्ण कुमार शर्मा व सुखपाल सिंह  को अंग वस्त्र, प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

Post a Comment

0 Comments