विश्व हिंदू जन कल्याण संस्थान से हटाए गए मेरठ मंडल अध्यक्ष राधेश्याम प्रजापति!

विशेष संवाददाता‌ दैनिक फ्यूचर लाइफ टाइम लखनऊ।
लखनऊ/ मेरठ: मनोज कुमार दीक्षित विश्व हिन्दू जन कल्याण के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बताया कि उत्तर प्रदेश से राधेश्याम प्रजापति को विश्व हिंदू जन कल्याण संस्थान से हटाया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि  विश्व हिंदू जन कल्याण संस्थान के नाम पर कुछ कार्यकर्ताओं ने  मेरठ मंडल के समस्त पदाधिकारियों से अवेध धन उगाही की है। विश्व हिंदू जन कल्याण संस्थान का उस अवैध धन उगाही से कोई लेना देना नहीं है जिस भी पदाधिकारी से अवैध धन उगाही की है वह पदाधिकारी अपना पैसा वापस ले सकते हैं।विश्व हिंदू जन कल्याण संस्थान इस तरह की अनियमितताओं को बर्दाश्त नहीं करता! मेरठ मंडल अध्यक्ष राधेश्याम प्रजापति को  विश्व हिंदू जन कल्याण संस्थान से पद मुक्त किया जाता है! इसके जिम्मेदार राधेश्याम प्रजापति स्वयं है। विश्व हिंदू जन कल्याण संस्थान से कोई भी लेना-देना नहीं होगा! 

Post a Comment

0 Comments