आजाद समाज पार्टी के धरने में शामिल हुए सपाई

मनोज तोमर ब्यूरो चीफ दैनिक फ्यूचर लाइन टाईम्स दिल्ली।
ग्रेटर नोएडा/दिल्ली। आजा समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर पर हुए प्राणघातक हमले के विरोध में शुक्रवार को दिल्ली के जंतर मंतर पर आयोजित धरना प्रदर्शन में समाजवादी पार्टी के सैकड़ो कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष सुधीर भाटी एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं पूर्व विधान परिषद सदस्य महेश आर्य के नेतृत्व में शामिल हुए। इससे पहले समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पार्टी के गौतम बुद्ध नगर जिला अध्यक्ष सुधीर भाटी सहित वरिष्ठ नेताओं को इस धरने में शामिल होने के लिए निर्देशित किया गया था। इसी क्रम में जिले के सैकड़ो कार्यकर्ता शुक्रवार को जंतर मंतर पहुंचे। मौके पर राष्ट्रीय प्रवक्ता महेश आर्य ने कहा कि दलितों के बड़े नेता चंद्रशेखर आजाद पर कुछ असामाजिक तत्वों न द्वारा किया गया प्राणघातक हमला दुर्भाग्यपूर्ण एवं निंदनीय है। चंद्रशेखर आजाद की बढ़ती लोकप्रियता कुछ मनुवादी लोग उन्हें जान माल का नुकसान पहुंचना चाहते है, सरकार को हमले में शामिल दोषियों पर कार्रवाई करते हुए उन्हें तत्काल सुरक्षा मुहैया करानी चाहिए। मौके पर जिलाध्यक्ष सुधीर भाटी ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि चंद्रशेखर आजाद लाखों बहुजन, दलित, पिछड़ों और अल्पसंख्यकों की आवाज हैं। उनकी बढ़ती लोकप्रियता से सत्तारूढ़ और कुछ लोग घबरा हुए हैं। भाजपा सरकार को उनकी जानमाल की चिंता नहीं है। प्राणघातक हमला होने के बावजूद भी उन्हें आवश्यक सुरक्षा ना दिया जाना, भाजपा सरकार की विपक्षी नेताओं के प्रति नकारात्मक सोच का प्रमाण है। मौके पर मुख्य रूप से उपदेश नागर, अक्षय चौधरी, अकबर खान, सागर शर्मा, सुनील बदौली, विजय गुर्जर, संजीव नागर, फिरोज खान, जाकिर मुनिरी, वकील सिद्दकी, आकाश आदि मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments