अशोक भाटी को भारतीय किसान यूनियन गौतमबुद्धनगर जिला अध्यक्ष बनने पर नोएडा में भंडारे का हुआ आयोजन।

कर्मवीर आर्य संवाददाता दैनिक फ्यूचर लाइन टाईम्स गौतमबुद्धनगर।
नोएडा। नवनियुक्त जिला अध्यक्ष भारतीय किसान यूनियन गौतमबुद्धनगर नोएडा अशोक भाटी के स्वागत में क्रिकेट क्लब सेक्टर 47 द्वारा जलवायु टावर में भंडारे का आयोजन अनिल भाटी, अंकित चौहान, अनुज गोयल, विशाल राठी, शिशिर तिवारी, अमन यादव, गोकुल चंद पारीख द्वारा दिनांक 29 अप्रैल 2023 नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अशोक भाटी के स्वागत में भंडारे का आयोजन किया, अशोक भाटी के काफिले को पहुंचते ही ढोल नगाड़े पुष्पमाला एवं पुष्प वर्षा के साथ सभी का जोरदार स्वागत किया। अनिल भाटी ने बताया कि अशोक भाटी अखिल भारतीय गुर्जर महासभा के जिला अध्यक्ष भी है और प्रमुख समाजसेवी के रूप में नोएडा में जाने जाते हैं अखिल भारतीय गुर्जर संस्कृति शोध संस्थान द्वारा आयोजित गुर्जरी कार्निवल के सफल आयोजन में अहम भूमिका निभाने पर संस्थान द्वारा भी अशोक भाटी को पुरस्कृत किया गया था अशोक भाटी गुर्जर संस्थान के सदस्य हैं लॉकडाउन में निरंतर टिकैत रसोई द्वारा शिव मंदिर मेट्रो स्टेशन भंडारे में काफी चर्चाओं में रहे कुछ दिन पूर्व  श्रीमाधोपुर सीकर राजस्थान में महालक्ष्मी महायज्ञ मे मुख्य यजमान रहे अशोक भाटी देवी-देवताओं यज्ञ हवन पूजा अर्चना में आस्था रखते हैं‌।स्वागत कार्यक्रम में राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी सुभाष चौधरी महानगर अध्यक्ष परविंदर अवाना सुभाष नेताजी विनोद प्रधान बाबा रमेश धीरेश नंबरदार रविंद्र भगत भरत अवाना सुमित तवर नवल प्रधान लीले राम शैलेश बेसोया अनिल अवाना सिंहराज गुर्जर राजेंद्र भाटी कृष्ण भाटी प्रवीण बाबा रोहित पार्थ गुर्जर बिजेंदर भड़ाना रामकुमार भड़ाना आदि सैकड़ों भाकियू कार्यकर्ता एवं पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments