सीटू की अपील मजदूर किसान संघर्ष रैली में 5 अप्रैल 2023 को हिस्सा लेने रामलीला मैदान दिल्ली चलो!


मनोज तोमर ब्यूरो चीफ दैनिक फ्यूचर लाइन टाईम्स गौतम बुद्ध नगर
गौतम बुद्ध नगर बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, सरकार की मजदूर- किसान विरोधी व जन विरोधी नीतियों के खिलाफ एवं जन हितकारी नीतियों को लागू करवाने और मजदूरों किसानों की विभिन्न लंबित मांगों/ समस्याओं को लेकर 5 अप्रैल 2023 को प्रातः 10:00 बजे से रामलीला मैदान दिल्ली में सी.आई.टी.यू., किसान सभा, खेत मजदूर यूनियन के संयुक्त आह्वान पर अखिल भारतीय किसान- मजदूर संघर्ष रैली होने जा रही है।सीटू, किसान सभा, खेत मजदूर यूनियन, जनवादी महिला समिति, पथ विक्रेता कर्मचारी यूनियन, भवन निर्माण मजदूर यूनियन व अन्य जन संगठनों के कार्यकर्ताओं/ सदस्यों और जनपद के सभी मेहनतकश आवाम से अपील है कि 05 अप्रैल 2023 को 10:00 बजे तक मेट्रो, बस या आपने अपने वाहनों से रामलीला मैदान दिल्ली पर ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचने का कष्ट करें।


Post a Comment

0 Comments