अंतर्राष्ट्रीय शैक्षणिक एक्सपो 2023 की यात्रा


मनोज तोमर ब्यूरो चीफ दैनिक फ्यूचर लाइन टाईम्स गौतम बुद्ध नगर
गौतम बुद्ध नगर 29 अप्रैल को सावित्रीबाई फुले बालिका इंटर कॉलेज ने भारत एक्सपो सेंटर एंड मार्ट, ग्रेटर नोएडा में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय शैक्षणिक एक्सपो 2023 में भाग लिया। इस परस्पर संवादात्मक शिक्षा मेले ने एक मंच प्रदान किया जहाँ छात्राओं को भविष्य के करियर विकल्पों के लिए राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय शैक्षणिक संस्थाओं से बातचीत करने का मौका मिला। मेले की रोचक विशेषताएं करियर परामर्श, विदेश में अध्ययन के संभावनाएं, नए क्षेत्र और नए अवसरों पर सेमिनार और कार्यशालाएं थीं। संस्थानों ने  उत्पाद निर्देशिकाओं का प्रदर्शन किया। छात्राओं का अत्याधुनिक जानकारी और तकनीकी विशेषज्ञता द्वारा मागदर्शन किया गया। छात्रों ने विभिन्न क्विज प्रतियोगिताओं में भाग लिया जहाँ उन्हें पुरस्कार मिले। उन्हें शैक्षणिक और भविष्य  के तकनीकी उपकरण देखकर बहुत खुशी हुई। यह छात्राओं के लिए एक बेहतरीन अनुभव था।

Post a Comment

0 Comments