सीटू जिलाध्यक्ष गंगेश्वर दत्त शर्मा ने नववर्ष की दी शुभकामनाएं, जरूरतमंद लोगों को बंटवाएं कंबल


मनोज तोमर ब्यूरो चीफ दैनिक फ्यूचर लाइन टाईम्स गौतम बुद्ध नगर
गौतम बुद्ध नगर नोएडा, गरीब जरूरतमंद लोगों को ठंड से बचाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत 01 जनवरी 2023 को सीटू व जनवादी महिला समिति गौतम बुध नगर कमेटी ने बरौला सेक्टर- 49, नोएडा शिव मंदिर पर नववर्ष 2023 का उत्सव व जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया।सीटू जिलाध्यक्ष- गंगेश्वर दत्त शर्मा, उपाध्यक्ष- लता सिंह, वरिष्ठ पदाधिकारी- धर्मपाल चौहान, गुड़िया देवी, अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति की जिलाध्यक्ष रेखा चौहान की पहल पर सामाजिक कार्यकर्ता राजेश शर्मा, डॉक्टर अमूलसरन,  लोकेश मंगला ने दर्जनों गरीब जरूरतमंद लोगों को कंबल का वितरण किया और समोसे, लड्डू खिलाकर नव वर्ष 2023 की सभी को शुभकामनाएं दिया।इस अवसर पर बोलते हुए सीटू जिलाध्यक्ष गंगेश्वर दत शर्मा ने सभी साथियों/ मित्रों व जनपद वासियों को सपरिवार नववर्ष 2023 की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि नववर्ष सभी के जीवन में खुशियां, स्वास्थ्य, सुख, शांति एवं समृद्धि लेकर आए।

Post a Comment

0 Comments