जीबीयू में आस्था के महापर्व छठ पूजा में विदेशी छात्रों के साथ मनाया गया।

शफ़ी मोहम्मद शैफ़ी संवाददाता दैनिक फ्यूचर लाइन टाईम्स ग्रेटर नोएडा।
ग्रेटर नोएडा। गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय परिसर में भी इस पर्व को बड़े धूमधाम से मनाया गया। इस आयोजन में विश्वविद्यालय परिवार के सभी सदस्य शामिल हुए और छठ के प्रसाद का सेवन किया। इसमें विदेशी छात्रों ने भी हिस्सा लिया और इस दौरान उन्हें इस पर्व और इसके विधि विधान के साथ साथ इस से जुड़ी मान्यताओं से अवगत कराया। छठ का मुख्य पर्व है जिसमें अस्ताचलगामी सूर्य और अगले दिन उगते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है। यह अर्घ्य इस मानवीय विश्वास का प्रतीक है कि जो डूबता है वह उगता ज़रूर है।
कार्यक्रम में स्थानीय विधायक ठाकुर धीरेंद्र सिंह ने शामिल हुए और छठ व्रती  परिवार से मुलाक़ात की और प्रसाद ग्रहण किया। ठाकुर धीरेंद्र सिंह ने विदेशी छात्रों से बातचीत की और भारतवर्ष की प्राचीन सभ्यता और छठ पर्व के महत्व और इतिहास पे चर्चा की। *ठाकुर धीरेंद्र सिंह ने आगे कहा कि छठ पूजा का आयोजन हो और विदेशी अतिथियों के सत्कार का मौका मिल जाए, सौभाग्य की बात है। गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय में ताइवान, म्यामार, वियतनाम, कंबोडिया, लाओस, श्री लंका, भूटान और मंगोलिया आदि देशों से भारत में शिक्षा ग्रहण करने आए मेहमानों का सानिध्य प्राप्त हुआ।
प्रकृति से मानव के अटूट तादात्म्य और पारस्परिकता, स्वच्छता, सादगी और पवित्रता के प्रतीक सूर्योपासना के महापर्व छठ पूजा की असीम शुभकामनाएं दी और कहा छठी मैया आप सभी की मनोकामनाएं पूर्ण करें ऐसी मेरी कामना है।
छठ पर्व का आयोजन जीबीयू में डॉ अरविंद कुमार सिंह के सरकारी आवास पे हुआ और छठ का व्रत डॉ कविता चौहान ने रखा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ