दुजाना के दादी सती मन्दिर पर हुआ भव्य जागरण का आयोजन।

मनोज तोमर ब्यूरो चीफ दैनिक फ्यूचर लाइन टाईम्स गौतम बुद्ध नगर।
दादरी। दुजाना गाँव मे प्राचीन दादी सती मन्दिर पर विशाल जागरण का आयोजन हुआ। जागरण में हजारों लोगों ने शिरकत की। दादी सती मंदिर दादरी क्षेत्र के लोगो की आस्था का बड़ा केंद्र है। जागरण में आये कलाकारों ने धार्मिक भजनों से वातावरण को भक्तिमय कर दिया। जागरण में राष्ट्रीय स्तर के कलाकरों ने अपनी प्रस्तुति दी। ऊर्जा राज्य मंत्री डॉ सोमेन्द्र तोमर ने कहा कि हमारे जीवन मे धर्म का बहुत महत्व है। धर्म हमे गलत रास्ते पर जाने से रोकता है। हमे हर धर्म का सम्मान करना चाहिए और देश व समाज के विकास में भागीदार बनना चाहिए। उन्होंने कहा कि जो लोग धर्म की आड़ में देश को नुकसान पहुँचा रहे है ऐसे लोगो से सरकार सख्ती से निपटेगी।  वरिष्ठ भाजपा नेता सतेन्द्र सिसोदिया ने कहा कि धर्म हमेशा समाज को जोड़ता है तोड़ता नही है। ब्लॉक प्रमुख पति प्रधान ओमपाल प्रधान ने कहा कि हम प्रयास करेंगे कि दादी सती के मन्दिर को ज़िले के प्रमुख धार्मिक स्थानों में स्थान मिले। और उसी अनुरूप इसको विकसित किया जाय। दुजाना गाँव मे प्राचीन दादी सती मन्दिर पर विशाल जागरण का आयोजन हुआ जिसमें हजारों लोगों ने शिरकत की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप मे ऊर्जा राज्य मंत्री डॉ सोमेन्द्र तोमर उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन मास्टर भूपेन्द्र नागर ने किया। दुजाना निवासी मास्टर भूपेन्द्र नागर ने जानकारी देते हुए बताया कि दादी सती का मंदिर लगभग 350 वर्ष पुराना है और इस बार मन्दिर समिति द्वारा नवरात्रि के पावन अवसर पर 20 वे जागरण का आयोजन किया गया है।  इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष विजय भाटी, हापुड़ के चेयरमैन प्रतिनिधि प्रमोद नागर,युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष राज नागर,श्यामेन्द्र प्रधान,मास्टर भूपेन्द्र नागर,मोनू प्रधान,यशवीर भगत,डॉ अशोक नागर, मनोज गर्ग, सुनील भाटी, मनोज सिसोदिया, सुखबीर नागर एडवोकेट, अनिल नागर एडवोकेट, अजेन्द्र नागर, निर्देश नागर, संजीव नागर की उपस्थिति ।रही।

Post a Comment

0 Comments