26 वीं जिला माध्यमिक विद्यालयीय क्रीड़ा प्रतियोगिता 2022-23 का दादरी में होगा आयोजन।

कर्मवीर आर्य संवाददाता दैनिक फ्यूचर लाइन टाईम्स गौतम बुद्ध नगर।
दादरी, 26 वीं जिला माध्यमिक विद्यालयीय क्रीड़ा प्रतियोगिता 2022-23 के सचिव सुनील नागर जिला क्रीड़ा (माध्यमिक शिक्षा) एवं क्रीड़ाध्यक्ष श्री गाँधी इण्टर कॉलेज, दुजाना, गौतमबुद्धनगर ने बताया कि जनपद-गौतमबुद्धनगर उत्तर प्रदेश में 26 वीं जिला माध्यमिक विद्यालयीय क्रीड़ा प्रतियोगिता 2022-23 का आयोजन दिनांक 03 से 5 नवम्बर 2022 को किया जाएगा। प्रतियोगिता उद्घाटन समारोह - 03 नवम्बर 2022 प्रातः 11.00 बजे एवं 05 नवम्बर 2022 दोपहर 02.00 बजे प्रतियोगिता का समापन होगा, 26 वीं जिला माध्यमिक विद्यालयीय क्रीडा प्रतियोगिता का आयोजन 
मिहिर भोज बालिका इण्टर कॉलेज, दादरी, गौतमबुद्धनगर में किया जायेगा । प्रतियोगिता के अध्यक्ष धर्मवीर सिंह जिला विद्यालय निरीक्षक गौतमबुद्धनगर रहेंगे, प्रतियोगिता के 
आयोजक ऋषिपाल नागर प्रधानाचार्य श्री गाँधी इण्टर कॉलेज, दुजाना गौतमबुद्धनगर, प्रतियोगिता सचिव सुनील नागर जिला क्रीड़ा माध्यमिक शिक्षा एवं क्रीड़ाध्यक्ष श्री गाँधी इण्टर कॉलेज, दुजाना, गौतमबुद्धनगर एवं प्रतियोगिता के सहआयोजक श्रीमती सुमन भाटी प्रधानाचार्या मिहिर भोज बालिका इण्टर कॉलेज, दादरी गौतमबुद्धनगर रहेंगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ