अन्नू त्यागी एवं इंगिला त्यागी के परिवार से मिलेगा सपा प्रतिनिधि मंडल।

मनोज तोमर ब्यूरो चीफ दैनिक फ्यूचर लाइन टाईम्स गौतम बुद्ध नगर।
नोएडा:- गत दिनों सेक्टर 93 स्थित ओमेक्स सोसाइटी मैं श्रीकांत त्यागी और एक महिला के बीच हुए विवाद के मामले में श्रीकांत त्यागी की पत्नी अन्नू त्यागी एवं इंगिला त्यागी के प्रकरण के सम्बन्ध में सपा एक प्रतिनिधिमंडल आगामी 2 सितंबर को अनु त्यागी एवं परिजनों से मुलाकात कर मामले की जानकारी हासिल कर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को रिपोर्ट सौंपेगा। यह जानकारी देते हुए समाजवादी पार्टी के निवर्तमान जिला अध्यक्ष इन्दर प्रधान ने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशानुसार 9 सदस्य प्रतिनिधि मंडल 2 सितंबर को दोपहर 11:00 बजे ओमेक्स सोसायटी सेक्टर 93 नोएडा स्थित अनु त्यागी एवं इंगिला त्यागी के आवास पर पहुंचकर उनसे और उनके परिजनों से मुलाकात कर घटना की पूरी जानकारी लेंगे। इस प्रतिनिधिमंडल में सपा विधायक एवं पूर्व मंत्री शाहिद मंजूर, पूर्व मंत्री नारद राय, मुजफ्फरनगर के निवर्तमान जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी, गौतमबुद्धनगर के निवर्तमान जिलाध्यक्ष इन्दर प्रधान, नोएडा के  प्रत्याशी सुनील चौधरी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य श्रवण कुमार त्यागी, भूषण त्यागी, सेवाराम त्यागी और दीपक त्यागी और पार्टी के वरिष्ठ नेता शामिल है।

Post a Comment

0 Comments