एक्टिव एनजीओ के कार्यक्रम में नम हुई रणविजय सिंह की आँखें।

मनोज तोमर ब्यूरो चीफ दैनिक फ्यूचर लाइन टाईम्स गौतम बुद्ध नगर।
नोएडा। नोएडा स्टेडियम स्थित शीरोज कैफ़े में नोएडा के एडीसीपी रहे रणविजय सिंह के लिए विदाई कार्यक्रम आयोजित किया।एक्टिव एनजीओ जो की नॉएडा की मुख्य सामाजिक संगठनों के समूह ने यह कार्यक्रम आयोजित किया।इस दौरान कुमार रणविजय सिंह को शाल , पुष्प गुच्छ, मोमेंटो आदि देकर विभिन्न संस्थाओं ने सम्मानित किया , उनके ट्रांसफर को ज़्यादातर संस्थाओं ने अपनी व्यक्तिगत क्षति बताया  और कहा की रणविजय सिंह वाकई एक आदर्श पुलिस अधिकारी हैं , उनके जैसा सक्षम और जनप्रिय पुलिस अधिकारी नॉएडा को पहले कभी नहीं मिला।कार्यक्रम के आयोजक अशोक श्रीवास्तव अध्यक्ष नवरतन फाउंडेशन, रंजन तोमर ,अध्यक्ष नोवरा एवं सह आयोजक प्रिंस शर्मा अध्यक्ष चैलेंजर्स ग्रुप ने संवाददाताओं से बात करते हुए कहा की लगभग सभी संस्थाओं ने  श्री रणविजय सिंह के व्यक्तित्व के बारे में अपनी बातें रखी।इस दौरान कई बार माहौल ग़मगीन हो गया।इसके बाद श्री रणविजय सिंह जी के उध्बोधन ने माहौल और भारी कर दिया। अपने चालीस मिनट के भाषण में रणविजय सिंह कई बार भाव वृहल हो गए और उनका गला भर आया।उन्होंने सभी का आभार जताया और कहा की वह एक अधिकारी नहीं जनसेवक हैं ।उन्होंने हमेशा बस यह ही कोशिश की है की समाज के सबसे कमज़ोर व्यक्ति का सहारा बन सकें और उसे न्याय दिलवा सकें , यहाँ से जाने के बाद भी वह सभी संस्थाओं के साथ जुड़े रहेंगे।इस दौरान प्रधान संगठन की अध्यक्षा श्रीमती विमलेश शर्मा, एक्टिव सिटीजन टीम के अलोक सिंह, युवा सर्फाबाद टीम से सोनू यादव, रविकांत शर्मा , फोनरवा उपाध्यक्ष, पवन यादव, राजेश्वरी त्यागराजन, धीरेन्दर अवाना, लोकेश चौहान, पुष्कर शर्मा, नवऊर्जा युवा संस्था, अविनाश सिंह युवा क्रांति सेना, दीपा देवी , श्रीमती सुनीता खटाना ,डॉक्टर सुनीता जेटली, मनीष गुप्ता, विक्रम सेठी , श्री दिनेश पांडेय अलोक दीक्षित, वरिष्ठ किसान नेता, मनोज चौहान, राघवेंद्र दुबे आदि बड़ी संख्या में समाजसेवी उपस्थित रहे। अंत में एसिड अटैक पीड़ित एवं शिरोज़ कैफ़े चलाने वाली टीम ने श्री रणविजय सिंह को सम्मानित किया ,जिन्हे रणविजय सिंह ने अपनी बहन माना है।

Post a Comment

0 Comments