महोत्सव को लेकर आसपुर देवसरा पुलिस ने निकाली तिरंगा यात्रा।


दैनिक फ्यूचर लाइन टाईम्स, आसपुर देवसरा, प्रतापगढ़,ब्यूरो चीफ अखिलेश तिवारी।
प्रतापगढ़। आजादी के अमृत महोत्सव  को लेकर आसपुर देवसरा में जबरदस्त उत्साह है. अमृत महोत्सव के मौके पर अपने-अपने घरों में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लगाने की तैयारी कर रहे हैं. प्रतापगढ़ जिला प्रशासन भी अमृत महोत्सव की तैयारी में जुटा हुआ है. पुलिस प्रशासन की ओर से भी हर घर तिरंगा अभियान  को लेकर लोगों को लगातार जागरूक किया जा रहा है         .  थाना अध्यक्ष आसपुर देवसरा संजय पाण्डेय SO के नेतृत्व में शुक्रवार की सुबह आजादी के अमृत महोत्सव के मौके पर तिरंगा यात्रा निकाली गयी. इस यात्रा में पुलिस पदाधिकारी और जवानों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया तिरंगा यात्रा के माध्यम से लोगों को एक संदेश देने की कोशिश की जा रही है. यह तिरंगा यात्रा थाना परिसर से आसपुर देवसरा बाज़ार से ब्लाक के आस-पास के निकट बसे गांव तक निकाली गयी. जिसमें थाना अध्यक्ष संजय पाण्डेय उप निरीक्षक उमेश कुमार सिंह प्रशांतउपाध्याय शिव अवतार शुक्ला कांस्टेबल भीम राव  सुमित सिंह राजकुमार यादव पवन नायक अंजनी सिंह।आदि समस्त पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments