कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के लिए पूर्व सीएमओ जगबीर सिंह ने सोनिया गांधी को लिखी चिट्ठी


राशिद मलिक दैनिक फ्यूचर लाइन टाईम्स मुजफ्फरनगर संवाददाता
मुजफ्फरनगरबुढ़ाना कांग्रेस के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं. 17 अक्टूबर को पार्टी के नए अध्यक्ष के लिए वोटिंग होगी। वहीं 19 अक्टूबर को काउंटिंग होगी। इससे पहले कांग्रेस वर्किंग कमेटी की वर्चुअल बैठक हुई थी। इसमें अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और प्रियंका गांधी के साथ पार्टी सांसद राहुल गांधी भी शामिल हुए थे।  राहुल गांधी कांग्रेस अध्यक्ष बनने के लिए राजी नहीं  हुवे  इसी बीच एक चिट्ठी पूर्व सीएमओ जगबीर सिंह सचिव उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी लखनऊ  (एस सी एस टी सैल) ने एक चिट्ठी लिखी जिसमे लिखा गया मैं स्पष्ट करता हूं कि जैसे-जैसे मीडिया में खबरें आ रही हैं कि कांग्रेस का हर वरिष्ठ व्यक्ति कांग्रेस अध्यक्ष बनने के लिए अनिच्छुक है। अगर कोई आगे आने को तैयार नहीं है तो मैंने खुद को अध्यक्ष पद के लिए पेश किया, मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि मैं पार्टी के लिए अपना 100% योगदान दूंगा। यह कहने के लिए मैं स्वस्थ मन से पूरी तरह से जागा हुआ हूं। कृपया एक अद्वितीय छोटे कांग्रेस कार्यकर्ता पर विश्वास करें  डॉक्टर  ने लिखा के मेने कांग्रेस पार्टी के लिए बीस साल पहले सीएमओ की नोकरी छोड़कर  कांग्रेस का दामन थामा था आज भी मेरी सेवाओं का उपयोग नहीं किया गया पूर्व सीएमओ जगबीर सिंह ग्राम कुर्थल, तहसील बुढाना जिला। मुजफ्फरनगर (यूपी) के रहने वाले है

Post a Comment

0 Comments