सत्यार्थ प्रकाश राष्ट्रीय यज्ञ कार्यक्रम के अंतर्गत दुजाना गांव में यज्ञ हुआ संपन्न‌।

मनोज तोमर ब्यूरो चीफ दैनिक फ्यूचर लाइन टाईम्स गौतम बुद्ध नगर।
दादरी। आर्य समाजी एवं वरिष्ठ समाजसेवी, सम्पादक दैनिक एवं साप्ताहिक फ्यूचर लाइन टाईम्स हिंदी समाचार पत्र ओमवीर सिंह आर्य एडवोकेट ने बताया कि दिनांक अगस्त 6/2022 को ग्राम दुजाना निवासी पवन सिंह आर्य के निवास पर सत्यार्थ प्रकाश राष्ट्रीय यज्ञ, 21 दिवसीय यज्ञ कार्यक्रम के अंतर्गत स्वामी मोहन देव की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। यज्ञ पर पवन आर्य सुपुत्र स्वर्गीय मास्टर होराम आर्य यजमान के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में आर्य समाज दुजाना प्रधान ब्रह्मचारी हुकम सिंह आर्य, मास्टर ब्रहम सिंह नागर, ऋषिपाल नागर प्रधानाचार्य, ईश्वर शर्मा, धर्म सिंह, मास्टर प्रवीण आर्य, रामसिंह, पवन कुमार, रविंद्र नागर, राहुल, नितिन, पंकज, महीपाल प्रधान, अंतराल शर्मा, कै गेल्हा सिंह, किरनपाल , अंजू, दयाराम, श्रीपाल राजेश, रूद्र नागर, गोपाल, सांची, चैनपाल, जयपाल सिंह, लीलू आर्य, रुपचंद, मा बलवीर आदि आर्य समाजी वह ग्राम वासी उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments